पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

Sanjay Gupta | Jul 10, 2026, 10:55 IST
Share
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना

ड्रग केस में पुलिस हिरासत में 12 घंटे से ज्यादा रहने के बाद गुरुवार देर रात पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना बाहर आ गए। शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह जीतू और नाना दोनों ने प्रेस कांफ्रेंस की।

ड्रग पैडलर गोलू चंदेरी उर्फ इमरान और संजय कौशल उर्फ रानी भाई के साथ संपर्क के चलते जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को 12 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा गया। रात को नाना छूटे और आते ही उनका समर्थकों के साथ वीडियो जारी हुआ कि नाना भैया इज बैक, टाइगर इज बैक। वहीं शुक्रवार सुबह जीतू पटवारी और नाना पटवारी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग्स

नाना पटवारी ने कहा कि वह तीन-चार साल पहले ड्रग लेते थे, यह मेरी गलती थी। अब तो मैं शराब भी नहीं पीता हूं। अभी दो-तीन दिन पहले ही मैं बेंगलुरु से आया हूं, वहां वजन कम कराने के लिए गया था। गोलू और रानी के साथ संपर्कों को लेकर कहा कि वे मेरी विधानसभा के लोग हैं और मुझे सभी जानते हैं। गोलू पटाखा कारोबारी है और रानी का गैरेज है और वह मेरी गाड़ी बनाता है।

सुबह से शाम तक गाड़ी में पुलिस ने घुमाया

नाना ने कहा कि मुझे केवल इसलिए पकड़ा गया क्योंकि मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई हूं। इसके चलते यह केस बनाया गया। मुझे पुलिस ने सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच में सनशाइन के पास गेट से पकड़ा और पुलिस गाड़ी में बैठा लिया। मेरा मोबाइल ले लिया और बस इंदौर के आसपास गाड़ी में घुमाते रहे, कुछ नहीं कहा। मैंने पूछा तो बस यही बोले कि पता चल जाएगा। देर रात को राजेंद्र नगर थाने लेकर गए और गोलू, रानी के सामने पूछा कि इन्हें जानते हो और मैंने कहा कि हां जानता हूं। रानी मेरी गाड़ी बनाता है और इसका गैरेज है।

जीतू पटवारी ने फिर सरकार को घेरा

वहीं जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार का दुरुपयोग है। मेरे छोटे भाई का इस केस से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे परिवार को और करीबियों को परेशान किया जा रहा है। वेयरहाउस में पहले नोटिस दिया। इसके पहले दोनों भाइयों पर तेजाजी नगर थाने में फर्जी केस किया। मुझे नोटिस मिला कि अवैध कालोनी काटी, यह घर अवैध है। मैं सरकार से सवाल तो पूछूंगा कि गुजरात को अपने हक के 7600 करोड़ क्यों छोड़े गए। हम लड़ेंगे, डरेंगे नहीं।

नाना पर 9 केस पर यह बोले

नाना पर नौ-नौ केस पर जीतू ने कहा कि इसमें पांच केस साल 2017 के किसान आंदोलन के हैं। इसमें 17 और आरोपी हैं। यह राजनीतिक केस था। फिर तेजाजी नगर में जमीन को लेकर फर्जी केस बनाया जिसमें आज तक पुलिस चालान पेश नहीं कर सकी। दोनों को कोर्ट ने जमानत दी थी। इसके साथ ही दो और केस हैं जो विधानसभा चुनाव के समय विवाद के हैं और इसमें दोनों पक्षों पर केस हुआ। यह सभी राजनीतिक मामले हैं तो मेरा भाई हिस्ट्रीशीटर कैसे हो गया? सभी राजनीतिक मामले हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश | ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

जीतू पटवारी के भाई भरत ने पुलिस को दिया आवेदन मेरा भाई नाना नहीं मिल रहा है

MP News: पटवारी बोले, सीएम राजा हरिश्चंद्र नहीं हैं, एमपी के 7669 करोड़ कहां गए बताएं

MP के सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे भड़काऊ पोस्ट, सरकार ने जारी किया फरमान

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जीतू पटवारी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • विधानसभा चुनाव
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा