इंदौर ईडी लंदन में बकिंघम पैलेस के पास की 150 करोड़ की प्रापर्टी अटैच, एस कुमार्स के एमडी कासलीवाल का फ्राड केस
Sanjay Gupta | Dec 31, 2025, 20:54 IST
indore ed
इंदौर ईडी ने देश के बाहर लंदन में नितिन कासलीवाल की 150 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की है। यह कार्रवाई 1400 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है।
Indore. इंदौर ईडी ने देश के बाहर लंदन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लंदन में बकिंघम पैलेस के पास पॉश एरिया में स्थित 150 करोड़ कीमत की प्रापर्टी को अटैच किया गया है। यह प्रापर्टी एस कुमार्स नेशनवाइनड लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और एमडी नितिन शंभूकुमार कासलीवाल की है। अटैचमेंट के अंतरिम आदेश हो गए हैं।
ईडी ने बताया कि यह ममाला कासलीवाल के विविध बैंकों के साथ किए गए 1400 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस मामले में उनके ऊपर देश में कई FIR दर्ज है। ईडी ने बताया कि अटैच की गई 150 करोड़ की संपत्ति नितिन शंभूकुमार कासलीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व की है।
ये भी पढ़ें...दिल्ली में ट्रैवल एजेंट के घर ईडी की रेड, 20 करोड़ की संपत्ति मिली
ये भी पढ़ें...सौरभ शर्मा काला धन केस : प्रीतम और प्यारे बने ईडी के लिए सबसे बड़ी पहेली
ईडी ने इस मामले में 23 दिसंबर को छापे मारे थे। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत की गई कार्रवाई में कई जगह छापे हुए थे। इसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी मिले थे। इनकी जांच से पता चला कि नितिन कासलीवाल ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI), जर्सी और स्विटजरलैंड में ट्रस्ट और कंपनियों के जरिए नेटवर्क बनाया था।
जांच में यह भी सामने आया कि कासलीवाल ने कैथरीन ट्रस्ट (पूर्व में मेसर्स सूर्या ट्रस्ट) की स्थापना की थी। वह इस ट्रस्ट के लाभार्थी थे। यह ट्रस्ट जर्सी और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में मेसर्स कैथरीन प्रॉपर्टी होल्डिंग लिमिटेड (CPHL) कंपनी को नियंत्रित करता था। CPHL लंदन में इन अचल संपत्तियों की मालिक थी।
ये भी पढ़ें...मनी लॉन्ड्रिंग केस का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी, डिजिटल अरेस्ट दिखाकर की सवा करोड़ की लूट
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव के लिए आंदोलन करेगी ABVP, सरकार के खिलाफ बगावत की चेतावनी
ईडी ने जांच में पाया कि नितिन कासलीवाल ने मेसर्स एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के जरिए बैंकों के कंसोर्टियम को 1400 करोड़ की धोखाधड़ी की। उसने विदेशी निवेश के बहाने राशि को देश के बाहर भेजा और इसके बाद अचल संपत्तियां बनाई।
मामला 1400 करोड़ का फ्राड केस
ये भी पढ़ें...दिल्ली में ट्रैवल एजेंट के घर ईडी की रेड, 20 करोड़ की संपत्ति मिली
ये भी पढ़ें...सौरभ शर्मा काला धन केस : प्रीतम और प्यारे बने ईडी के लिए सबसे बड़ी पहेली
छापे में मिली थी जानकारियां
जांच में यह भी सामने आया कि कासलीवाल ने कैथरीन ट्रस्ट (पूर्व में मेसर्स सूर्या ट्रस्ट) की स्थापना की थी। वह इस ट्रस्ट के लाभार्थी थे। यह ट्रस्ट जर्सी और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में मेसर्स कैथरीन प्रॉपर्टी होल्डिंग लिमिटेड (CPHL) कंपनी को नियंत्रित करता था। CPHL लंदन में इन अचल संपत्तियों की मालिक थी।
ये भी पढ़ें...मनी लॉन्ड्रिंग केस का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी, डिजिटल अरेस्ट दिखाकर की सवा करोड़ की लूट
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव के लिए आंदोलन करेगी ABVP, सरकार के खिलाफ बगावत की चेतावनी
भारत के बाहर भेजा धन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA