इंदौर में आबकारी विभाग कैसे करेगा 200 करोड़ की भरपाई, उधर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

Sanjay Gupta | Mar 28, 2025, 12:10 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में आबकारी विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 1800 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य प्राप्त करना है। विभाग के पूर्व अधिकारी 88% लक्ष्य यानी 1600 करोड़ जुटाकर स्थानांतरित हो गए...

इंदौर में आबकारी विभाग को इस बार 1800 करोड़ का लक्ष्य पूरा करना है। इस लक्ष्य के पहले ही यहां से सहायक आयुक्त को हटाकर फेरबदल में अभिषेक तिवारी को लाया गया है। उनकी चुनौती अभी दो दिन में 200 करोड़ जुटाने की है। पुराने अधिकारी जाने से पहले 88 फीसदी लक्ष्य पूरा कर 1600 करोड़ दिलवा चुके हैं। लेकिन उन्हें हटा दिया गया।

ठेकेदार नहीं ले रहे रुचि

तिवारी ने गुरुवार को ठेकेदारों को बुलाकर उनसे टेंडर भरने का आग्रह भी किया। अभी भी 18 क्षेत्रों की दुकानें बची हुई हैं। इनसे 200 करोड़ का राजस्व मिलना है। यह टेंडर शुक्रवार शाम को ही खुलेंगे। लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। लक्ष्य से चूके तो शासन जवाब तलब करेगा।

खबर यह भी...इंदौर नगर निगम MIC मेंबर मनीष मामा के खिलाफ हुए अधिकारी, निगमायुक्त को लिखा पत्र

उधर चंदननगर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

उधर आबकारी विभाग में शुक्रवार को चंदननगर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक आयशर को पकड़ा जिसमें चार लाख से ज्यादा कीमत की अवैध शराब थी जो गुजरात जा रही थी। इस पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। वहीं आबकारी विभाग को होश नहीं था। इसके बाद सभी अधिकारियों को बुलाकर धारा 34 (2) के केस बनाने के टारगेट दे दिए गए, लेकिन मुश्किल यह है कि बीएनएस लागू होने के बाद अब केस की वीडियोग्राफी जरूरी है। पहले इसमें कई बार जमकर फर्जीवाड़ा होता था और केस बना दिए जाते थे।
खबर यह भी...इंदौर में NEYU के राधे जाट पर FIR के बाद छात्रों ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

उधर ट्रैफिक पुलिस से छुड़वाई गाड़ी

वहीं खबर यह भी है कि ट्रैफिक पुलिस ने जीपीओ चौराहे के पास एक अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी। लेकिन इसमें इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी ने इंस्पेक्टर को इसे छुड़वाने की जिम्मेदारी दी और पुलिस को फर्जी परमिट की जानकारी देकर इसे छुड़वा लिया गया।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Police
  • मध्य प्रदेश
  • आबकारी विभाग
  • शराब
  • आबकारी विभाग की नीति
  • Indore police action
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज