इंदौर में फर्जी रजिस्ट्री का 100 करोड़ का खेल, दशहरा मैदान तक की संदिग्ध रजिस्ट्री, सब पर होगी FIR
Sanjay Gupta | Jul 24, 2025, 19:13 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर में 100 करोड़ रुपए के फर्जी रजिस्ट्री घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इसमें पंजीयन विभाग और निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर संपत्तियों पर कब्जा किया गया। इसमें 20 रजिस्ट्री फर्जी पाई गईं और मामला पंढ़रीनाथ थाने भेजा गया।
INDORE. इंदौर में फर्जी रजिस्ट्री के जरिए संपत्ति हड़पने का सौ करोड़ से ज्यादा का खेल सामने आया है। यह खुलासा और इस खेल के होने की भी अलग ही कहानी है। इसमें पंजीयन विभाग के रिकार्ड कीपर, निगम के कर्मचारी और खाली पड़े प्लाट पर कब्जा करने वालों की पूरी सांठगांठ सामने आई है।
इस मामले की कलेक्टर आशीष सिंह ने गोपनीय रूप से जांच कराई तो ऐसी एक नहीं 20 रजिस्ट्रियां फर्जी निकली और कुछ संदिग्ध भी। संदिग्ध रजिस्ट्री में इंदौर के चर्चित दशहरा मैदान के सर्वे नंबर के भी कागज है। अब जांच के बाद कलेक्टर ने इस पूर खेल में शामिल सभी पर केस दर्ज करने के लिए मामला पंढ़रीनाथ थाने भेजा है।
इंदौर फर्जी रजिस्ट्री के खेल का खुलासा बीते साल अगस्त-सिंतबर 2024 में मुंबई में रहने वाले हस्तीमल चौकसे की एक शिकायत से हुआ। दअसल चौकसे हर साल एक बार इंदौर आते हैं और निगम में सभी अपने टैक्स भरते हैं।
जब वह बीते साल टैक्स भरने आए तो बताया गया कि जोन 3 में शिवविलास पैलेस का प्लाट तो उनके नाम पर है ही नहीं। इस पर वह चौंक गए। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर, निगमायुक्त और पंजीयन विभाग में की। कलेक्टर ने वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा को इसकी जांच का जिम्मा दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के EYE हॉस्पिटल के डॉक्टर की करतूत, नासूर की बजाय कर डाला मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चली गई आंख की रौशनी
इंदौर की सरकारी शिक्षिका ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, स्कूल के बच्चों के नाम कर दी संपत्ति
जांच में सामने आया कि इस प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री रिकार्ड रूम में मौजूद है और इसी फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर निगम में इस प्लाट का नामांतरण दूसरे नाम पर कर लिया गया। इसमें भी कहानी पता चली कि इस प्लाट पर कचरा फैले की शिकायतें हुई तो निगम का कर्मचारी वहां गया तो उसे पता चला यहां कोई नहीं आता सालों से यह खाली है।
इसके बाद उसने सांठगांठ की और इसकी फर्जी रजिस्ट्री रिकार्ड रूम में बनवाकर रखी और फिर इसी आधार पर प्लाट का नामांतरण अपने नाम करा लिया। इसके बाद इसे बेचने की साजिश की गई। इस पर कलेक्टर ने थाने में केस दर्ज कराया। साथ ही दीपक शर्मा को इस तरह के सभी दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया।
इसमें पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई और इस सभी रजिस्ट्री की जांच की तो इस तरह की 20 रजिस्ट्री फर्जी पाई गई। इसमें से 18 के दस्तावेज जुटाकर पंढरीनाथ थाने पर केस दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
पंजाब के बब्बर खालसा संगठन का आतंकी इंदौर के ISBT में काम करता मिला
MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश, अशोकनगर और विदिशा में बाढ़ जैसे हालात
इस पूरे खेल में शामिल लोगों ने पंजीयन विभाग के रिकार्ड रूम प्रभारी मर्दन सिंह रावत के साथ मिलकर खेल किया। इसमें रिकार्ड रूम से असली दस्तावेज हटाकर फर्जी दस्तावेज रख दिए गए। मूल रजिस्ट्रियां हटाकर फर्जी रजिस्ट्रियां लग दी गई हैं। इसमें फर्जी दस्तावेज थे, अंगूठे के फर्जी निशान थे। जांच समिति को यह मामला अंगुष्ठ पंजी से पकड़ में आया क्योंकि जिन जमीनों और संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्रीयां तैयार की गई उनकी मूल अंगूष्ठ पंजी फाड़ दी गई थी।
जांच में सामने आया है कि जिन संपत्तियों और जमीनों की फर्जी रजिस्ट्रीयां तैयार की गई यह सभी फजी रजिस्ट्री कोरोना काल में की गई है जब पंजीयन कार्यालय बंद था। इस समय का फायदा उठाकर इस कृत्य में लिप्त अधिकारी/कर्मचारियों ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। फिलहाल 27 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच हुई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस मामले की कलेक्टर आशीष सिंह ने गोपनीय रूप से जांच कराई तो ऐसी एक नहीं 20 रजिस्ट्रियां फर्जी निकली और कुछ संदिग्ध भी। संदिग्ध रजिस्ट्री में इंदौर के चर्चित दशहरा मैदान के सर्वे नंबर के भी कागज है। अब जांच के बाद कलेक्टर ने इस पूर खेल में शामिल सभी पर केस दर्ज करने के लिए मामला पंढ़रीनाथ थाने भेजा है।
इस तरह मुंबई के व्यक्ति ने किया खुलासा
जब वह बीते साल टैक्स भरने आए तो बताया गया कि जोन 3 में शिवविलास पैलेस का प्लाट तो उनके नाम पर है ही नहीं। इस पर वह चौंक गए। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर, निगमायुक्त और पंजीयन विभाग में की। कलेक्टर ने वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा को इसकी जांच का जिम्मा दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के EYE हॉस्पिटल के डॉक्टर की करतूत, नासूर की बजाय कर डाला मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चली गई आंख की रौशनी
इंदौर की सरकारी शिक्षिका ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, स्कूल के बच्चों के नाम कर दी संपत्ति
जांच की चौंकाने वाली बात आई
इसके बाद उसने सांठगांठ की और इसकी फर्जी रजिस्ट्री रिकार्ड रूम में बनवाकर रखी और फिर इसी आधार पर प्लाट का नामांतरण अपने नाम करा लिया। इसके बाद इसे बेचने की साजिश की गई। इस पर कलेक्टर ने थाने में केस दर्ज कराया। साथ ही दीपक शर्मा को इस तरह के सभी दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया।
इसमें पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई और इस सभी रजिस्ट्री की जांच की तो इस तरह की 20 रजिस्ट्री फर्जी पाई गई। इसमें से 18 के दस्तावेज जुटाकर पंढरीनाथ थाने पर केस दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
पंजाब के बब्बर खालसा संगठन का आतंकी इंदौर के ISBT में काम करता मिला
MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश, अशोकनगर और विदिशा में बाढ़ जैसे हालात
जांच में इन संपत्तियों को लिया गया...
- नैनोद का सर्वे नंबर 294/1
- चौहानखेड़ी सर्वे नंबर 192/1
- मित्रबंधु नगर सर्वे 1087, 1088, 1092 व अन्य
- न्यायनगर प्लाट 208
- बिहाड़िया सर्वे 3
- बिहाडिया सर्वे नंबर 82/2, 84
- गोकन्या महू सर्वे नंबर 72, 190, 191, 181/1, 123, 184, 185
- पिपल्याहाना सर्वे नंबर 213/1
- मूसाखेड़ी सर्वे नंबर 461/3,
- पालाखेड़ी सर्वे नंबर 1
- बुढ़ानिया सर्वे नंबर 162/3/1, 161
- प्लाट 293 उषानगर
- खजराना सर्वे नंबर 664/2
- शिवविलास पैलेस प्लाट
- छोटा बांगड़दा सर्वे नंबर 103/1/35
- मनोरमागंज प्लाट 481
- उषा नगर दशहरा मैदान भूखंड 293
- नीर नगर भूखंड 84
- छोटा बागंड़दा सर्वे 103/3
- भिचौली हप्सी के सर्वे नंबर ⅙, 30/1
इस तरह किया गया पूरा खेल
कोरोना काल में बनाए यह दस्तावेज
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari