आधार कार्ड की तरह किसानों की बनेगी आईडी, इसी से मिलेगा योजनाओं का लाभ
Sanjay Gupta | Nov 30, 2024, 17:52 IST
Indore Farmer Registry ID Card
मध्य प्रदेश के इंदौर में राजस्व महाअभियान के तहत किसानों के लिए किसान रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। किसान 15 दिसंबर तक अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
इंदौर जिले में राजस्व महा अभियान के तहत किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने का कार्य हो रहा है। फार्मर रजिस्ट्री कार्ड, आधार कार्ड की तरह बनाया जा रहा है। यह कार्ड किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है। इस कार्ड से किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने किसानों से आग्रह किया गया है कि वह 15 दिसंबर तक अपना यह कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लें। फार्मर रजिस्ट्री का प्रबंधन mpfr.agristack.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। कलेक्टर ने शनिवार को इस काम को लेकर समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा हो जाए। इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से लिया जाए।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि इसके लिए गांव-गांव शिविर आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, ज्योति शर्मा, रोशन राय तथा राजेन्द्र रघुवंशी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें...
पराली जलाने पर प्रशासन का एक्शन, 17 किसानों पर लगाया भारी जुर्माना
सांप के जहर की काट के लिए सरकार ने उठाया यह कदम, अब ऐसे होगा बचाव
कलेक्टर ने साथ ही निर्देश दिए कि सभी अपर कलेक्टर अपने-अपने क्षेत्राधिकार के पटवारियों की बैठक लें और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें तथा अभियान को गति प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के फायदे के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए। यह ध्यान दिया जाए की आगामी 15 दिसंबर तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बन जाएं।
कृषक स्वयं उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से फार्मर आईडी बनाये जाने की कार्रवाई कर सकते हैं। फार्मर आईडी अन्य योजनाओं में भी अनिवार्य होगी। वर्तमान में प्रत्येक ग्राम में राजस्व महा अभियान के तहत संबंधित ग्राम के पटवारी एवं युवा कृषक द्वारा ग्रामवार शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन निर्देशानुसार निशुल्क किया जा रहा है। जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री किया जाना शेष है वह शिविर में उपस्थित होकर अपने ग्राम के पटवारी या युवा कृषक से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री निःशुल्क बनवा सकते हैं। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी कृषक फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं।
15 दिसंबर तक बनवाना है किसानों को
गांव में लगाए जाएंगे शिविर
ये खबर भी पढ़ें...
पराली जलाने पर प्रशासन का एक्शन, 17 किसानों पर लगाया भारी जुर्माना
सांप के जहर की काट के लिए सरकार ने उठाया यह कदम, अब ऐसे होगा बचाव
पटवारियों की बैठक लें अधिकारी
इस तरह बनेगी फार्मर आईडी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari