इंदौर में किसानों का उग्र आंदोलन, बोले–फसल बीमा नहीं मिला, खाद भी नहीं है, सरकार का ध्यान नहीं

Vishwanath Singh | Sept 18, 2025, 16:01 IST
Share
Sourabh984
Sourabh984

जिला किसान कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इंदौर जिले के हजारों किसानों की सोयाबीन फसल पीला मोजेक रोग से नष्ट हो रही है।

इंदौर में गुरुवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया और जमकर नारेबाजी करते हुए वे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने खाद, फसल, बीमा, बाढ़ आदि सहित 11 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हमारी मांगों को नहीं माना गया तो बड़े स्तर पर जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक रोग

जिला किसान कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इंदौर जिले के हजारों किसानों की सोयाबीन फसल पीला मोजेक रोग से नष्ट हो रही है। अभी तक फसल सर्वे प्रारंभ नहीं हुआ, जिससे किसानों में आक्रोश है। बीमा कंपनी से किसानों को शीघ्र फसल बीमा लाभ दिलाने की मांग की गई।

अतिवर्षा और बाढ़ से नुकसान

कई गांवों में अतिवर्षा और बाढ़ के कारण सब्जियों और मौसमी फसलों को नुकसान हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई कि सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर के पदाधिकारियों में पूर्व विधायक विपिन वानखेडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जितू ठाकुर के नेतृत्व में सौंपा गया।

सीलिंग एक्ट और सिंहस्थ भूमि

किसान संगठनों ने उज्जैन सीमा पर सीलिंग एक्ट के अवैध कार्यान्वयन का विरोध किया। सिंहस्थ मेले की तैयारियों के लिए किसानों की जमीन स्थायी रूप से अधिग्रहित न करने और परंपरा के अनुसार केवल अस्थायी उपयोग करने की बात कही गई।

खाद की उपलब्धता और मिलावटखोरी

नई फसल के लिए किसानों को डीएपी, यूरिया और अन्य खाद की ज़रूरत है। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में मिलावटी खाद का भंडारण पकड़ा गया था। इसलिए गुणवत्ता युक्त खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक के लिए स्थाई व्यवस्था की जाए।

पिछले वर्षों की बीमा राशि

वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की रबी-खरीफ फसलों का बीमा लाभ अब तक किसानों को नहीं मिला है। इसे तत्काल किसानों तक पहुंचाने की मांग की गई।

यह खबर भी पढ़ें...Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

भूमि अधिग्रहण पर सवाल

पूर्व-पश्चिम आउटर रिंग रोड, इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन, दाहोद रेल परियोजना और ग्रीन कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई। किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार होना चाहिए और किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें...भारतीय क्रिकेट की क्वीन Smriti Mandhana का रिकॉर्ड तोड़ कारनामा

आईडीए योजनाएं और सहकारी चुनाव

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आईडीए की योजनाएं लंबित हैं और नए गांवों में टीपीएस स्कीम लागू कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सहकारी संस्थाओं और कृषि उपज मंडी के चुनाव 10 वर्षों से लंबित हैं, जिससे किसानों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...सड़क नहीं बनने पर युवाओं ने गांव में नेताओं के प्रवेश पर लगाई रोक, BJP MLA को सुनाई खरी-खोटी

अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी

ज्ञापन में कहा गया कि तहसील और उपखंड स्तर के अधिकारी किसानों की समस्याओं से अनभिज्ञ हैं। पटवारी और आरआई जैसे राजस्व कर्मचारियों की मनमानी पर भी सवाल उठाए गए और कठोर कार्रवाई की मांग की गई।जिला किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो किसान जिला स्तरीय उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान में फर्जी मार्कशीट से बनी सरपंच, अब तीन साल गुजरेंगे सलाखों के पीछे

Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • किसान
  • फसल
  • बीमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि