इंदौर में किसानों के साथ करणी सेना सुबह से डटी, टेंट लगाया, सीएम से मिलने की मांग

Sanjay Gupta | Jul 20, 2026, 21:54 IST
Share
इंदौर में किसानों के साथ करणी सेना सुबह से डटी
इंदौर में किसानों के साथ करणी सेना सुबह से डटी

इंदौर में सोमवार सुबह शुरू हुआ किसान आंदोलन रात तक जारी है। बरलाई (शिप्रा-सांवेर तहसील) में करणी सेना के साथ किसान डटे हुए हैं। किसान कलेक्टर को बुलाने और साथ ही सीएम से मिलने की मांग कर रहे हैं।

Indore. इंदौर में किसानों का सोमवार सुबह से शुरू हुआ आंदोलन जारी है। यह पश्चिम रिंग रोड का विरोध कर रहे हैं और साथ ही भोपाल तक ट्रैक्टर रैली के रूप में जाने की मांग है। सुबह जिला प्रशासन और पुलिस ने डंपर व अन्य वाहन रखकर, बैरीकेडिंग करते हुए बरलाई के आगे का रास्ता रोक दिया था। वाटर कैनन भी चलाई थी। इसके बाद किसान वहीं जम गए।

करणी प्रमुख पहुंचे मौके पर

सुबह से इस आंदोलन को यशरारज सिसौदिया देख रहे थे। बाद में शिप्रा बरलाई पर विवाद की खबर आने के बाद करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने पीछे हटने से इंकार कर दिया।

करणी सेना के भी कार्यकर्ता मौके पर जम गए। सुबह से प्रशासन और पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात है। एडीएम रोशन राय के साथ ही सभी एसडीएम और पुलिस बल लगा हुआ है।

indore-farmers-karni-sena-protest
indore-farmers-karni-sena-protest

किसानों ने ताना टेंट, यह की मांग

मौके पर ही किसानों ने टेंट लगा लिया। वहीं पंगत लगाकर भोजन कर रहे हैं और वहीं जमे हुए हैं। इनकी मांग है कि किसानों की आवाज को सुना जाए और उन्हें भोपाल जाने दिया जाए।

वहीं मौके पर इंदौर कलेक्टर को बुलाने की मांग की गई है। हालांकि यह राहत की बात है कि जहां सुबह डेढ़ हजार से ज्यादा की भीड़ थी वहीं अब 400 करीब किसान और करणी सेना के कार्यकर्ता रह गए हैं। लगातार बातचीत चल रही है और सुलह की उम्मीद लगी हुई है।

indore-farmers-karni-sena-protest
indore-farmers-karni-sena-protest

बीजेपी किसान मोर्चा के जरिए भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री सुमेर सिंह से भी इस संबंध में अधिकारियों की बात हुआ है। वह भी इसमें सुलह का रास्ता ढूंढने में लगे हुए हैं। हालांकि अभी तक इसमें कोई बातचीत नहीं हुई है। वहीं तहसील में आकर कुछ किसान अधिकारियों से बैठकर बात कर लें और उनकी मांगें भोपाल पहुंचाई जाएगी। लेकिन अभी समाधान नहीं निकला है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, वॉटर कैनन चली, गिरफ्तारी हुई

MP नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त, इंदौर समेत जबलपुर, ग्वालियर होल्ड पर

इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भेजे 1460 करोड़ रुपए, मिली फसल बीमा दावा राशि

Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी किसान मोर्चा
  • जिला प्रशासन
  • किसानों
  • ट्रैक्टर रैली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा