/sootr/media/media_files/2025/11/13/indore-food-adulteration-action-cm-mohan-yadav-collector-shivam-verma-2025-11-13-13-03-48.jpg)
INDORE. सीएम मोहन यादव ने हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद से ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर फूड अधिकारियों की एक टीम बनाई गई थी। इस टीम के जरिए लगातार मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही, इस कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। घी, मावा, मिठाई, टोस्ट, मोमोज जैसे आइटम्स में हानिकारक सामग्री मिलाई जा रही है। लगभग महीने भर से चल रही इस कार्रवाई में एक के बाद एक फैक्ट्रियां सील की जा रही हैं।
/sootr/media/post_attachments/445aa12d-49c.jpg)
जस्टिस विजय कुमार शुक्ला को HC ने इंदौर बेंच की लीगल सर्विसेज कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त
बिना लाइसेंस बिक रही मिठाइयां जब्त
शहर में फूड टीम के निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों के पास फूड का लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद कुल 2754 किलो स्वीट्स जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा, सरवटे बस स्टैंड पर अचानक जांच की गई। यहां एक ऑटो में टिन के बॉक्स में मिठाई रखी मिलीं। मिठाई की मात्रा करीब 6 क्विंटल थी, जिसे भी जब्त कर लिया गया।
फिनिक्स सिटाडेल मॉल में भी कार्रवाई
फिनिक्स सिटाडेल मॉल के मोती महल डिलक्स और लाइट बाइट फूड्स से नमूने लिए गए थे। इनमें पनीर के नमूने सही नहीं पाए गए। इसके बाद केस कोर्ट में पेश किया गया है।
कलानी नगर स्थित श्रीनाथ ट्रेडर्स से काजू का नमूना लिया गया था। यह भी सही नहीं पाया गया। इसे भी कोर्ट में पेश किया गया है।
टोस्ट में मिलाया जा रहा स्वीटनर
ममता नगर, धार रोड पर गोल्ड स्टार बेकरी का अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बेकरी के मालिक मोहम्मद अयान मंसूरी थे। यहां तरह-तरह के टोस्ट बनाए जा रहे थे।
परिसर में गंदगी पाई गई, और रॉ मटेरियल का भंडारण सही तरीके से नहीं किया गया था। यहां कीड़े भी घूमते हुए पाए गए। साथ ही, परिसर में संदिग्ध आर्टिफिशियल स्वीटनर भी रखा हुआ था।
पूछताछ करने पर पता चला कि इस आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल टोस्ट में किया जाता है। गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट और गोल्ड स्टार उज्जैनिया टोस्ट को जब्त कर लिया गया, और बेकरी को बंद करवा दिया गया।
इसके बाद बांक धार रोड, इंदौर स्थित रेहान फूड प्रोडक्ट्स का भी निरीक्षण किया गया, जहां टोस्ट बनाए जा रहे थे। यहां भी टोस्ट जब्त किए गए।
मध्यप्रदेश: इंदौर से कैंसर ट्रीटमेंट में करोड़ों की फर्जीवाड़े का राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, अमिताभ बच्चन की फोटो का उपयोग
मोमोस में मिलाया जा रहा अजिनोमोटो
औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खातीपुरा में स्थित चिंटू मोमो का निरीक्षण किया। यह बेकरी दीपक चौरे चला रहे थे, जहां तरह-तरह के मोमोस बनाए जा रहे थे।
इन मोमोस को इंदौर के कई फास्ट फूड दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा था। परिसर में गंदगी मिली और रॉ मटेरियल का भंडारण सही तरीके से नहीं किया गया था। कीड़े भी घूमते हुए पाए गए और अजिनोमोटो भी पाया गया।
बताया गया कि अजिनोमोटो मोमोस में डाला जा रहा था, जो गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए हानिकारक होता है। यहां से करीब 150 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई।
/sootr/media/post_attachments/9c7c32b3-951.jpg)
बड़ी जगहों से ले रहे सैंपल
इसके साथ ही बड़ी जगहों से भी लगातार फूड सैंपल लिए जा रहे हैं। बायपास पर पपाया ट्री रेस्टोरेंट से पनीर और चना दाल के नमूने लिए गए। वहीं, जुरू रेस्टोरेंट, बायपास से पनीर, पनीर लबाबदार और सेवइयां के नमूने लिए गए।
राउ में UWC फूड प्राइवेट लिमिटेड से चिप्स और आलू पाउडर के नमूने लिए गए। यहां चिप्स बनाए और स्टोर किए जा रहे था।
/sootr/media/post_attachments/7199cffa-8c6.jpg)
इंदौर न्यूज: डेली कॉलेज की मनमानी, बोर्ड मेंबर्स को 7 घंटे बिठाया फिर निरस्त कर दी बैठक
मिलावटी घी किया गया जब्त
पल्हर नगर 60 फीट रोड पर स्थित एक मकान पर भी कार्रवाई की गई थी, जहां गिरिराज गुप्ता रहते हैं। वह मल्हारगंज में प्रभुश्री ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके घर पर करीब 600 लीटर वनस्पति तेल, एसेंस और घी मिला। इसके साथ ही सांची, अमूल, नोवा, मालवा जैसे ब्रांड के रैपर और आउटर कवर भी पाए गए।
यहां उनका खुद का बना हुआ घी पैक किया जा रहा था। मौके से घी और तेल एसेंस के 6 नमूने लिए गए। वहां 229 डब्बे वनस्पति, 13 डिब्बे तेल, 3 डिब्बे घी और 5 बोतल एसेंस मिले। साथ ही 350 रैपर सांची, नोवा, अमूल और मालवा के थे। करीब 600 लीटर घी और तेल जब्त किए गए।
पालदा में स्थित श्रीराम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज का भी अचानक निरीक्षण किया गया था, जहां घी का निर्माण और पैकिंग हो रही थी। यहां से लगभग 3400 लीटर घी जब्त किया गया और खाद्य कारोबार को बंद कर दिया गया।
बस पर मिला खोपरा, मावा, घी, मिठाई जब्त
कार्रवाई के दौरान शताब्दी ट्रेवल्स की बस में 100 बैग खोपरा भरे हुए मिले थे, जो कि किर्पा सेल्स, पालदा इंदौर का था। इन बैग्स की कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपए थी। बताया जा रहा है कि ये बैग मुंबई से मंगवाए गए थे और कानपुर भेजे जाने थे।
इसके अलावा, पिपलियाहाना चौराहा, सर्विस रोड पर ग्वालियर से आई शरद ट्रेवल्स की बस (क्र. MP07ZP4096) में करीब 640 किलोग्राम मावा भरा हुआ मिला।
एक और बस, वीर ट्रेवल्स, जो अहमदाबाद से इंदौर आई थी। उसमें अलग-अलग पॉलीबैग्स में हलवा और मिठाई थी। इसकी कुल मात्रा करीब 1800 किलोग्राम थी। साथ ही 68 बॉक्स घी भी थे, जिनका कुल वजन 1000 लीटर था। इन सभी की कुल कीमत करीब 12.64 लाख रुपए थी, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
सभी नमूने अब जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us