इंदौर में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को निगम के डंपर ने रौंदा

Vishwanath Singh | Apr 29, 2025, 18:08 IST
Share
The Sootr
The Sootr

घर के बाहर साइकिल चला रही 6 साल की निहारिका पिता सोनू बलोने को नगर निगम के डंपर ने कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर का ड्राइवर और अन्य कर्मचारी कूदकर फरार हो गए।

इंदौर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें घर के बाहर खेल रही बच्ची को नगर निगम के डंपर ने रौंद डाल। धटना इतनी भयानक थी कि उसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने डंपर में तोड़फाेड़ कर डाली। इसके बाद अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी शोक संवेदन परिवार के प्रति व्यक्त की है और 2 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

साइकिल चला रही थी बच्ची

घर के बाहर साइकिल चला रही 6 साल की निहारिका पिता सोनू बलोने कोनगर निगम के डंपर ने कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर का ड्राइवर और अन्य कर्मचारी कूदकर फरार हो गए। वहीं, गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। घटना इंदौर के आजाद नगर में मूसाखेड़ी चौराहे के पास मंगलवार सुबह घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यूनिफाइड पेंशन योजना के लिए समिति बनाने की मंजूरी

डिवाइडर का काम चलने के कारण संकरी है सड़क

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में पुलिस विभाग के 173 करोड़ के प्रोजेक्ट में ही खेल, 3400 पुलिस परिजन को खतरे में डाला

घटना के बाद जागे महापौर

बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव को समझ आया कि घटना काफी ह्दय विदारक है। इस पर उन्हाेंने बयान जारी कर कहा कि वार्ड 54 में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना घटित हुई। जहां नगर निगम के डंपर से टकराने के कारण 6 वर्षीय बालिका की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिवंगत बालिका के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि नगर निगम परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। महापौर ने निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, महापौर ने स्पष्ट किया कि यदि दुर्घटना में ड्राइवर की लापरवाही या डंपर की खराब स्थिति पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...नई टीवीएफ सीरीज ग्राम चिकित्सालय रिलीज को तैयार, सोशल मैसेज पर बेस्ड है स्टेरी

मंत्री कैलाश के पीए रवि पर हमले के बाद यात्रियों की हुई चिंता

इंदौर में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब कैब ड्राइवर द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक रवि विजयवर्गीय पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे बेहद निंदनीय और चिंताजनक बताया है। महापौर का यह बयान तब आया है जबकि मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला कर दिया। तब उन्हें आम यात्रियों की भी चिंता सताने लगी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अफसरों को भी दिशा–निर्देश जारी कर कैब ड्रायवरों के सत्यापन की बात कही है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर सत्य साईं स्कूल के चेयरमैन डॉ. रमेश बाहेती को 50 करोड़ की जमीन देने की दिलचस्प कहानी

एक ही टायर के नीचे दब गए थे

इसके कुछ दिन पूर्व भी नगर निगम के डंपर की टक्कर से पति–पत्नी के घायल होने की जानकारी मिली थी। इसमें इंदौर नगर निगम के डंपर ने पिछले दिनोंस्कूटर सवार दंपती को रौंद दिया। पति-पत्नी आधे घंटे तक डंपर के पहियों में दबे रहे। मल्हारगंज पुलिस व रहवासियों ने जैक और लोडर की मदद से दोनों को निकाला। पति-पत्नी के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती किया है। टीआई कुशवाह के मुताबिक घटना जिंसी मैदान की है। नगर निगम का डंपर बड़ा गणपति की तरफ से आ रहा था।



Tags:
  • इंदौर
  • मौत
  • निगम
  • डंपर
  • बच्ची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा