इंदौर में GST असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति पर अवैध वसूली, मारपीट का केस

Sanjay Gupta | May 23, 2025, 11:48 IST
Share
indore-gst-assistant-commissioner-patwari-illegal-demand-case
indore-gst-assistant-commissioner-patwari-illegal-demand-case

इंदौर में GST की असिस्टेंट कमिश्नर एकता सोनी और उनके पति, जो उज्जैन कलेक्टोरेट में पटवारी हैं, पर अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है।

इंदौर में GST की असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति अवैध वसूली, मारपीट जैसी धाराओं में फंस गए हैं। लसूडिया पुलिस ने इन पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एक बैंककर्मी की शिकायत पर यह केस हुआ है।

यह है असिस्टेंट कमिश्नर और पटवारी

बैंककर्मी गौरव तोषनीवाल ने यह शिकायत की है। रतलाम निवासी गौरव का इंदौर में पावनधाम कॉलोनी निपानिया में मकान है। सितंबर 2023 में GST की असिस्टेंट कमिश्नर एकता सोनी और उनके उज्जैन कलेक्टोरेट में पदस्थ पटवारी पति राहुल तिवारी ने 20 हजार प्रतिमाह के किराए पर 11 माह के लिए मकान किराए पर लिया था। गौरव का आरोप है कि अनुबंध खत्म होने के बाद भी आरोपियों ने किराया नहीं दिया। साथ ही मकान भी खाली करने से मना कर दिया।
खबर यह भी...इंदौर में 16 करोड़ की GST चोरी में सीए अंकुश गुप्ता के यहां जांच, सीए गोयल भी घेरे में, रवि गोयल को भेजा जेल

मकान खाली करने के एवज में मांगे 20 लाख रुपए

आरोप है कि दोनों ने मकान खाली करने के एवज में एकता और राहुल ने उनसे 20 लाख रुपए की मांग की। बुधवार को गौरव अपनी मां, पत्नी और ससुर के साथ एकता और राहुल से बात करने के लिए गया। इस पर दोनों ने उन पर कुत्ते छोड़े, और गालियां दी। राहुल ने धक्कामुक्की की। इसके बाद गौरव परिवार सहित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एकता और राहुल पर बीएनएस की विविध धाराओं में केस दर्ज कर लिया। गौरव पहले भी एकता की विभाग में और राहुल की उज्जैन कलेक्टोरेट में शिकायत कर चुका है। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। बताया जा रहा है कि शिकायत की खबर लगने पर एकता और राहुल भी थाने गए और कहा कि उन्होंने 20 लाख अपने एडवांस के मांगे हैं लेकिन वह इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | Indore News | Ujjain News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Ujjain News
  • GST
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा