इंदौर में 369 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 16.77 करोड़ की GST चोरी में केवल 18 लाख का टैक्स दिया
Sanjay Gupta | Jun 03, 2025, 12:13 IST
indore gst goyal news
इंदौर में ग्लोबल हेराल्ड अखबार के मालिक विष्णु गोयल के पुत्र रवि गोयल समेत चार फर्मों द्वारा 369 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 16.77 करोड़ रुपए की GST चोरी की गई है।
इंदौर में ग्लोबल हेराल्ड अखबार के मालिक विष्णु गोयल के पुत्र रवि गोयल द्वारा की गई 16.77 करोड़ की जीएसटी चोरी में ढाई साल पहले स्टेट जीएसटी द्वारा भी इन फर्म की जांच की गई थी। द सूत्र को मिली इसकी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हैं। चार फर्म इस पूरे घोटाले में लिंक हैं और मात्र एक साल में इन फर्म द्वारा 369 करोड़ की खरीदी-बिक्री आपस में दिखाई गई है। इसके जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी (डीजीजीआई के अनुसार 16.77 करोड़ रुपए की) हुई है। एक साल में 369 करोड़ के बिल पर मात्र 18 लाख 38 हजार का टैक्स दिया गया।
इस पूरे घोटाले में ये फर्म, कंपनी जुड़ी हुई है और इनके डायरेक्टर के नाम यह रहे
1- अल्फावीजन फाइबर्स प्रा.लि - विष्णु गोयल, रवि गोयल
2- कृष्णा फाइबर - अमरेश गुप्ता पिता गोपाल गुप्ता
3- अल्फा वीजन ओवरसीज (इंडिया) लिमिटेड - रवि गोयल, विजय सिंह भराकतिया
4- अंबर इंटरप्राइजेस - अंकित गुप्ता पिता गोपाल गुप्ता
खबर यह भी...16.77 करोड़ के GST चोरी में हाईकोर्ट का आदेश- सह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रवि गोयल फिर जमानत याचिका लगा सकेंगे
1- अल्फा वीजन फाइबर्स का कारोबार 97 करोड़ का रहा और टैक्स जीरो
2- कृष्णा फाइबर का कारोबार 94 करोड़ का और टैक्स जीरो
3- अल्फा वीजन ओवरसीज इंडिया लिमिटेड का 81.65 करोड़ का और टैक्स करीब 18 लाख
4- अंबर इंटरप्राइजेस का कारोबार 95 करोड़ का और टैक्स केवल 52 हजार रुपए भरा
खबर यह भी...16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
यह सभी इस मामले में उलझे हैं
इस मामले में डीजीजीआई ने रवि गोयल को गिरफ्तार कर लिया है, राजेश गोयल की भी गिरफ्तारी हुई है। विष्णु गोयल के साथ ही सीए सत्यनारायण गोयल (एसएन गोयल) और अंकुश गुप्ता को भी सहआरोपी मानकर समन जारी किए गए हैं। आरोप है कि इन्होंने फर्जी इनवाइस बनवाए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
यह फर्म और डायरेक्टर जुड़े इस घोटाले में
1- अल्फावीजन फाइबर्स प्रा.लि - विष्णु गोयल, रवि गोयल
2- कृष्णा फाइबर - अमरेश गुप्ता पिता गोपाल गुप्ता
3- अल्फा वीजन ओवरसीज (इंडिया) लिमिटेड - रवि गोयल, विजय सिंह भराकतिया
4- अंबर इंटरप्राइजेस - अंकित गुप्ता पिता गोपाल गुप्ता
खबर यह भी...16.77 करोड़ के GST चोरी में हाईकोर्ट का आदेश- सह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रवि गोयल फिर जमानत याचिका लगा सकेंगे
यह किया पूरा खेल
जीएसटी रिटर्न 2021-22 के अनुसार इन सभी फर्मों में कई बार एक ही महीने में टोटल टैक्सेबल वैल्यू एक जैसी ही रही है, जैसे अल्फा वीजन फाइबर्स और अंबर का सितंबर 2021 में यह वैल्यू 28 करोड़ 85 लाख समान है। इन फर्म ने एक साल में आपस में ही 369 करोड़ रुपए की खरीदी-बिक्री की है। इसके बदले में टैक्स 18 लाख 38 हजार बस भरा है। यह भी टैक्स केवल अल्फा वीजन ओवरसीज इंडिया ने भरा है, बाकी फर्म ने इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया है।
इन फर्म का अलग-अलग इतना कारोबार, टैक्स जीरो
2- कृष्णा फाइबर का कारोबार 94 करोड़ का और टैक्स जीरो
3- अल्फा वीजन ओवरसीज इंडिया लिमिटेड का 81.65 करोड़ का और टैक्स करीब 18 लाख
4- अंबर इंटरप्राइजेस का कारोबार 95 करोड़ का और टैक्स केवल 52 हजार रुपए भरा
खबर यह भी...16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
यह सभी इस मामले में उलझे हैं
इस मामले में डीजीजीआई ने रवि गोयल को गिरफ्तार कर लिया है, राजेश गोयल की भी गिरफ्तारी हुई है। विष्णु गोयल के साथ ही सीए सत्यनारायण गोयल (एसएन गोयल) और अंकुश गुप्ता को भी सहआरोपी मानकर समन जारी किए गए हैं। आरोप है कि इन्होंने फर्जी इनवाइस बनवाए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman