इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव उलझे, सहजधारी सिख पहुंचे हाईकोर्ट

Pooja Kumari | Feb 06, 2024, 15:24 IST
Share
Indore Gurusingh
Indore Gurusingh

सहजधारी सिख को मतदाता सुची में शामिल नहीं किया गया है, चुनाव के पहले अभी तक मतदाता सूची भी जारी नहीं हुई है। इसे लेकर महेंद्र सिंह सलूजा, अंकित सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, परमजीत कौर सलूजा, सन्नी सलूजा ने याचिका दायर की है।

संजय गुप्ता, INDORE. मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के इंदौर गुरूसिंघ सभा के 12 साल बाद हो रहे चुनाव उलझ गए हैं। सहजधारी सिख को सदस्य नहीं बनाने का मुद्दा हाईकोर्ट इंदौर पहुंच गया है। इस मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई सात फरवरी को फिर होगी। इधर मामला कानूनी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने नाम वापसी की अंतिम तारीख 6 फरवरी से बढ़ाकर सात फरवरी की शाम चार बजे तक कर दिया है। हाईकोर्ट ने इस तरह मतदाता सूची बिना फाइनल के चुनाव कार्यक्रम इतने कम समय का घोषित करने पर आश्चर्य जताया तो साथ ही याचिकाकर्ता के ऐनवक्त पर याचिका दायर करने पर भी हैरानी जताते हुए पूछा कि उन्हें क्या भरोसा नहीं था कि चुनाव होंगे, वह इतनी देर से क्यों आए? हाईकोर्ट ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार को भी कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

https://thesootr.com/state/indore-gurusingh-sabha-elections-held-high-profile-bobby-rinku-and-monu-in-fray-for-post-of-pradhan/52639

इस मुद्दे को लेकर यह गए हाईकोर्ट

सहजधारी सिख को मतदाता सुची में शामिल नहीं किया गया है, चुनाव के पहले अभी तक मतदाता सूची भी जारी नहीं हुई है। इसे लेकर महेंद्र सिंह सलूजा, अंकित सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, परमजीत कौर सलूजा, सन्नी सलूजा ने याचिका दायर की है और इसमें गुरूसिंघ सभा इंदौर, रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी, चुनाव अधिकारी को पक्षकार बनाया है।

फर्म्स एंड सोसायटी ने भी दिया था नोटिस

इस मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले ही असिस्टें रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी ने भी गुरूसिंघ सभा और मुख्य चुनाव अधिकारी को नोटिस देकर सहजधारी सिख मामले में जवाब मांगा था। साथ ही चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कैसे हुई? इसकी जानकारी मांगी ती और चुनाव नियमों के अनुसार ही कराने के आदेश भी दिए थे। लेकिन इसके बाद भी इस मामले में कुछ नहीं होने के चलते मामला हाईकोर्ट पहुंच गया।

कौन है सहजधारी सिख

जो कैश धारण नहीं करते हैं, लेकिन जो तंबाकू, गुटखा आदि का सेवन नहीं करें। जिसने सिख धर्म का मार्ग चुना है। एक सहजधारी सिख धर्म के सभी सिद्धांतों और सिख गुरुओं की शिक्षाओं में विश्वास करता है, लेकिन सिख धर्म के पांच प्रतीकों को सजा सकता है या नहीं भी।

गुरूसिंघ सभा के चुनाव को लेकर सहजधारी सिक्खों में नाराजगी, वोटिंग से किया वंचित, मोनू भाटिया की साजिश का खुलासा

Tags:
  • madhyapradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई