इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय
Sanjay Gupta | Aug 09, 2026, 14:45 IST
indore hc bail cases new bench roster
इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस की सुनवाई के लिए अब एक और जस्टिस का रोस्टर तय कर दिया गया है। कम बेंच के कारण इन केस में देरी हो रही थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर द्वारा इसकी मांग की जा रही थी।
इंदौर हाईकोर्ट में हर दिन जमानत के लिए औसतन डेढ़ से दो हजार केस लगते हैं। इसमें कई केस समय की देरी के चलते लिस्ट होने पर भी सुनवाई के लिए नहीं आ पाते हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष यादव व अन्य पदाधिकारियों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया से इसे लेकर मुलाकात की थी। मांग रखी गई थी कि इसमें तेजी लाने के लिए और बेंच की जरूरत है। इसके बाद एक और जस्टिस का रोस्टर तय हुआ है।
![indore hc bail cases new bench roster]()
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत अब जबलपुर जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी का रोस्टर इंदौर हाईकोर्ट में तय तय किया गया है। वह 10 अगस्त से जमानत केस की सुनवाई करेंगे। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
अभी इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस की सुनवाई के लिए दो बेंच थी। इसमें जस्टिस गजेंद्र सिंह और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी जमानत केस को सुन रहे थे। अब जस्टिस वाणी के आने से तीन बेंच हो जाएगी। इससे केस में तेजी आएगी।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद नए जस्टिस नहीं मिले थे। इससे जमानत सहित अन्य केस में समय लग रहा था। अब केस में तेजी आ सकेगी।
ये भी पढ़ें...
शिक्षकों की ई-अटेंडेंस विवाद का जल्द निकलेगा हल, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
बिलासपुर श्मशान घाट में संदिग्ध तांत्रिक क्रिया से हड़कंप, हाईकोर्ट CJ की तस्वीर मिली
बिलौआ अवैध खनन पर हाईकोर्ट सख्त, तीसरी खदान भी बंद, मांगी रिपोर्ट
अंबेडकर पर इंस्टाग्राम टिप्पणी.... हाईकोर्ट ने कहा चलेगा मुकदमा
indore hc bail cases new bench roster
जस्टिस आरके वाणी करेंगे सुनवाई
अभी दो बेंच में होती थी सुनवाई
दो के जाने से पद रिक्त थे
ये भी पढ़ें...
शिक्षकों की ई-अटेंडेंस विवाद का जल्द निकलेगा हल, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
बिलासपुर श्मशान घाट में संदिग्ध तांत्रिक क्रिया से हड़कंप, हाईकोर्ट CJ की तस्वीर मिली
बिलौआ अवैध खनन पर हाईकोर्ट सख्त, तीसरी खदान भी बंद, मांगी रिपोर्ट
अंबेडकर पर इंस्टाग्राम टिप्पणी.... हाईकोर्ट ने कहा चलेगा मुकदमा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari