इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश

Sanjay Gupta | Jul 30, 2025, 14:18 IST
Share
indore-helmet-mandatory-petrol-ban-collector-orders-road-safety
indore-helmet-mandatory-petrol-ban-collector-orders-road-safety

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने बिना हेलमेट के टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में कलेक्टर ने और क्या कहा है...आइए जानते हैं

इंदौर प्रशासन और पुलिस, नगर निगम को ट्रैफिक सुधार के लिए हाईकोर्ट से मिले फ्री हैंड के बाद इसमें सख्ती की शुरुआत हो गई है। इसके लिए कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने प्रतिबंधात्मक धारा के तहत टू व्हीलर चालकों के लिए अहम आदेश जारी किया है। इसके अलावा भोपाल में भी अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। बता दें कि आदेश 1 अगस्त से लागू होगा।

5b9cadae-cf4
5b9cadae-cf4

यहां से डाउनलोड करें पूरा PDF

ad574eed-5be
ad574eed-5be

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा

कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा बीएनएस की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत कहा गया है कि लगातार इंदौर में देखा जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। यदि इसमें हेलमेट लगाया जाता तो दुर्घटना में होने वाली मृत्यु और घायल में कमी की जा सकती है। इस संबंध में इंदौर में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने भी इस संबंध में चर्चा की गई। इसलिए हेलमेट पहनना जरूरी है। इसे लेकर इंदौर जिले के लिए आदेश दिए जाते हैं कि - ऐसे दो पहिया वाहन जिनके द्वारा हेलमेट धारण नहीं किया जाता है, उन्हें किसी भी पेट्रोल पंप द्वारा पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस आदेश के उल्लंघन में संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 223 के तहत होगी।
खबर यह भी...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का आदेश, अगले 2 महीने के लिए पर्यटक स्थल जाने पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने यह कहा था

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे मंगलवार को इंदौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक ली और शहर में कई जगह दौरे कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर को अव्वल बनाने के लिए जरूरी है कि इंदौर में हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा दिया जाए। सीट बेल्ट लगाने के संबंध में जागरूकता लाई जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। लोक परिवहन वाहनों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे सड़कों पर चलने वाले छोटे वाहनों की संख्या में कमी लाई जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस विभाग सहित अन्य सभी शासकीय कर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना तत्काल रूप से अनिवार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए।

खबर यह भी...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का बड़ा फैसला- तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में लगेंगे सीसीटीवी, खुद रखेंगे नजर

6 माह में मिलकर लाएं बदलाव

बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी गंभीरता, लगन एवं समर्पण भाव से जुट जाएं। समयबद्ध कार्ययोजना/रणनीति तैयार कर आगामी 6 माह में सकारात्मक बदलाव और परिणाम लाएं। इंदौर को सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार के क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा संबंधी समिति पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर नगर निगम | indore highcourt | Indore Latest News | diesel‍

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर प्रशासन
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Latest News
  • petrol
  • diesel
  • indore highcourt
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा