इंदौर के ट्रैफिक पर गृह प्रमुख सचिव पेश हों, आवासीय नक्शे में दो पार्किंग पर विचार करे निगम- हाईकोर्ट

Sanjay Gupta | Oct 27, 2026, 12:59 IST
Share
इंदौर के बिगड़ते ट्रैफिक पर हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग के प्रमुख सचिव तलब, दो पार्किंग पर भी मांगा जवाब
इंदौर के बिगड़ते ट्रैफिक पर हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग के प्रमुख सचिव तलब, दो पार्किंग पर भी मांगा जवाब

इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर इंदौर हाईकोर्ट ने एक बार फिर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को अगली सुनवाई में खुद पेश होने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सीमित कर्मचारियों और संसाधनों के भरोसे छोड़ दी गई है। यह मंजूर नहीं है।

इसके अलावा कोर्ट ने नगर निगम से आवासीय भवनों के नक्शों में कम से कम दो पार्किंग की जगह तय करने पर भी जवाब मांगा है।

पुराने आदेशों का पालन नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज

इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं चल रही हैं। इनमें सबसे पुरानी याचिका साल 2019 की है। कोर्ट हर सुनवाई में ट्रैफिक सुधारने के निर्देश देता रहा है। अब याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि पहले दिए गए निर्देशों का भी ठीक से पालन नहीं हो रहा है।

इस पर जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की बेंच ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को 30 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने पूछा- ट्रैफिक सुधारने के लिए सरकार ने क्या किया?

हाईकोर्ट ने कहा कि पहले दिए गए आदेशों पर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। शहर के सभी जरूरी Traffic Points पर पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने की जिम्मेदारी मौजूदा कर्मचारियों और सीमित संसाधनों पर ही छोड़ दी गई है। यह स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती।

कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में, गृह विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया जाता है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों। साथ ही स्पष्ट करें कि शहर की गंभीर ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए राज्य ने क्या कदम उठाए है।

नर्मदा नदी में मिले 346 वोटर कार्ड: इंदौर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट, धांधली के आरोप | 346 Voter Cards Found in Narmada River: Indore Collector Sends Preliminary Report to Election Commission, Allegations of Rigging
नर्मदा नदी में मिले वोटर कार्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट इंदौर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को भेजी
26 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के मतदाताओं के वोटर कार्ड खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी से मिले हैं। रविवार को सफाई अभियान के दौरान एक एनजीओ की टीम को ये कार्ड मिले थे। मामले में चुनाव आयोग ने इंदौर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार रात प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी है।

दो पार्किंग की जगह पर विचार करे निगम

हाईकोर्ट ने इंदौर नगर निगम (IMC) से भी जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि क्या नगर निगम ऐसी व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है, जिसमें हर आवासीय भवन के निर्माण के नक्शे में कम से कम दो गाड़ियों की पार्किंग की जगह हो। कोर्ट के मुताबिक शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए अभी जो इंतजाम हैं वे पर्याप्त नहीं हैं। नगर निगम के वकील को अगली सुनवाई में बताना होगा कि इस दिशा में क्या उपाय किए गए हैं।

प्रमुख चौराहों पर चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य के वकील को निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर कम से कम चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जाए या उनका वाहन जब्त किया जाए। खासकर रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

इंदौर हाईकोर्ट में 6 जजों की कमी, 1.22 लाख केस लंबित: बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से की मुलाकात | Indore High Court faces shortage of 6 judges, 1.22 lakh cases pending: Bar Association meets Chief Justice
इंदौर हाईकोर्ट में 6 जस्टिस की कमी, 1.22 लाख केस लंबित, बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को बताईं समस्याएं
24 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे सात दिवसीय इंदौर प्रवास पर रहे। इस दौरान इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सबसे बड़ी समस्या जस्टिस की कमी और लंबित मामलों की है। इंदौर हाईकोर्ट में जस्टिस के 14 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल केवल आठ ही पदस्थ हैं।

2019 में भी दिए थे पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश

याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया ने कोर्ट को पुराने आदेशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2019 को हाईकोर्ट ने प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर कम से कम दो पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा अगस्त 2026 में भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया गया था। बगड़िया के मुताबिक इन निर्देशों का भी ठीक से पालन नहीं हुआ है।

मोबाइल एप से ई-चालान भरने में भी परेशानी

सुनवाई के दौरान E-Challan भुगतान में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठा। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया ने कोर्ट को बताया कि मोबाइल एप से ट्रैफिक चालान भरने में लोगों को परेशानी हो रही है।

एप खुलने में काफी समय लगता है। इसके कारण ऑनलाइन चालान का भुगतान आसानी से नहीं हो पा रहा है। हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से पूछा है कि नगर निगम के इस मोबाइल एप की तकनीकी खामियां दूर करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

इंदौर हाईकोर्ट का ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा रुख: हर थाने में लगेंगे ध्वनि मापक यंत्र, कचरा गाड़ियों के गाने की आवाज 75% कम होगी | Indore High Court's Strict Stance on Noise Pollution: Sound Measuring Devices in Every Police Station, Garbage Truck Songs' Volume to be Reduced by 75%
हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट
26 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर पुलिस थाने में आवाज मापने वाली मशीन दी जाए। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी हों। इसके लिए वॉलंटियर्स की नियुक्ति भी की जाए। हाईकोर्ट ने नगर निगम की कचरा गाड़ियों को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक सुधार के लिए हाईकोर्ट ने बनाई नई समिति

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हाईकोर्ट ने एक नई समिति बनाने का भी आदेश दिया है। इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी करेंगे। इसमें अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्यालय के एक अन्य अधिवक्ता को भी शामिल किया जाएगा।

समिति लोगों की शिकायतों और सुझावों पर ध्यान देगी। इसके अलावा राहुल सेठी और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का काम भी करेगी। इससे ट्रैफिक सुधार से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों के बीच समन्वय हो सकेगा।

30 नवंबर को फिर होगी सुनवाई

अब इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था (Indore traffic system) को लेकर अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। इसमें गृह विभाग के प्रमुख सचिव को खुद कोर्ट में उपस्थित होना होगा। उन्हें बताना होगा कि सरकार ने शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए अब तक क्या किया है। साथ ही नगर निगम को पार्किंग व्यवस्था और ई-चालान एप की समस्याओं को लेकर जानकारी देनी होगी। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को सीमित संसाधनों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

याचिका में यह सभी है

ट्रैफिक की जनहित याचिकाओं में बागड़िया के साथ ही पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव व करण बैरागी भी हैं। साथ ही अधिवक्ता अभिनव धनोतकर व अन्य भी जनसमस्याओं पर बात रख रहे हैं।

इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर इंदौर हाईकोर्ट ने एक बार फिर नाराजगी जताई है।
इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर इंदौर हाईकोर्ट ने एक बार फिर नाराजगी जताई है।
Tags:
  • जस्टिस सुबोध अभ्यंकर
  • जस्टिस जय कुमार पिल्लई
  • इंदौर नगर निगम
  • अधिवक्ता अजय बगड़िया
  • इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था
  • Indore traffic system
  • पूर्व पार्षद महेश गर्ग
  • गृह विभाग के प्रमुख सचिव
  • इंदौर
रायपुर और दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट से कनेक्शन की आशंका

By Harrison Masih

रायपुर और दुर्ग में कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट से कनेक्शन की आशंका
MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर

By Aman Vaishnav

MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर
राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड
बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

By Harrison Masih

बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा
राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी
सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम

By Jageshwar Prasad

सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम
भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर

By Aman Vaishnav

भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर