इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे की निर्माणाधीन टनल पर हादसा, दो मजदूरों की मौत
Vishwanath Singh | Jun 25, 2025, 13:48 IST
Sourabh882
इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर चोरल में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बाईग्राम से आगे की तरफ बन रही तीसरी टनल पर आज सुबह (25 जून) दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण इसके एक मुहाने का हिस्सा गिर गया, जिसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई के अफसर मौके पर पहुंचे व मलबा हटवाने का काम शुरू किया।
इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर चोरल में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अफसरों के मुताबिक तीसरी सुरंग के मुहाने (आउटर फेस) पर बारिश में मिट्टी व पानी तेजी से बहकर आया। इसके कारण सुरंग के बाहर मलबे का ढेर जमा हो गया। इसी के पास एनएचएआई की टीम काम कर रही थी, जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर ने इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ा।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमेश बांझल ने बताया कि यह हादसा भारी बारिश के कारण हुआ है। कल जो तेज बारिश आई थी, उसके कारण सुरंग के ऊपर वाले हिस्से से बारिश के पानी के तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी भी बहकर आई थी। इसके चलते टनल के एक मुहाने का कुछ हिस्सा भी गिर गया। इसकी चपेट में दो मजदूरों के आने की जानकारी मिली है। मैं अपनी टीम के साथ मौके पर जाने के लिए निकल गया हूं।
इंदौर-खंडवा-एदलाबाद फोरलेन पर तीसरी सुरंग का काम अंतिम चरणों में है। यह खंडवा तरफ बाईग्राम से आगे बन रही है। सुरंग के एक मुहाने का काम लगभग पूरा हो गया है और दूसरी तरफ के हिस्से का काम भी अंतिम चरणों में है।
इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर कुल तीन सुरंग प्रस्तावित की गई हैं। पहली दो सुरंग का काम लगभग 90 फीसदी हो गया है, इसमें फिनिशिंग का काम भी अंतिम चरणों में है। तीसरी टनल में भी लाइटिंग आदि का काम ही रह गया है। बाईग्राम और चोरल के पहले बनने वाली तीसरी टनल के माध्यम से 500 पेड़ों को काटने से बचाया जाएगा।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार 203 किमी लंबे राजमार्ग को तैयार करने के लिए इंदौर-बड़वाह वन मंडल की 82 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहित की गई है। शुरुआत में प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो सुरंग बनाई जानी थीं। इस दौरान 9,881 पेड़ों को काटा जाना था। अक्टूबर 2023 में एजेंसी ने कुछ स्थानों पर वन विभाग की अनुमति बिना अलाइनमेंट बदल दिया। मामले की जानकारी लगने के बाद वन विभाग ने एनएचएआई को दोबारा प्रोजेक्ट में संशोधन करने को कहा। इस दौरान कुछ हिस्से में विभाग ने काम रुकवा दिया था।
नवंबर 2023 में संशोधित प्रस्ताव भेजा गया। इसमें तीन स्थानों पर अलाइनमेंट बदलने के साथ एक अतिरिक्त यानी तीसरी सुरंग बनाने पर जोर दिया गया। चार महीने बीतने के बाद मंत्रालय ने संशोधित प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इसके तहत पूरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत 9,461 पेड़ों को काटा जाएगा। तीसरी सुरंग बनाई जाने से 520 पेड़ों को नहीं काटा जाएगा। पहले 9,881 पेड़ कटने थे।
तीसरी सुरंग को बनाने के लिए अनुमति विभाग को पिछले साल मार्च में मिली थी। 18 मार्च को वन व पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से वन विभाग मुख्यालय को पत्र भेजा गया था, जिसमें 550 मीटर लंबी सुरंग को अनुमति देने का उल्लेख था। अनुमति आने के बाद इस संबंध में एनएचएआई ने टनल बनाने वाली मेघा कंस्ट्रक्शन एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए थे, जिसके बाद कंपनी ने टनल बनाने का काम शुरू कर दिया था।
इंदौर-खंडवा रोड पर बन रही तीसरी टनल इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी टनल बताई जा रही है। तीनों टनल इंदौर वन मंडल के वन क्षेत्र में आने वाले पहाड़ों को खोदकर बनाई जा रही हैं।
– पहली टनल सिमरोल के आगे तलाई नाके से शुरू हुई, जो कि 300 मीटर की है।
– दूसरी टनल बाईग्राम के आगे शनि मंदिर के पीछे से बनी है। इस टनल की लंबाई 480 मीटर है।
– तीसरी और आखिरी टनल दूसरी टनल खत्म होने के आधे किमी बाद बनी है। इस टनल की लंबाई 550 मीटर है। कुल मिलाकर वाहनों को 1,350 मीटर यानी सवा किमी से अधिक की दूरी टनल से गुजरकर तय करनी होगी।
पहला पैकेज
भंवरकुआं से तेजाजी नगर
दूसरा पैकेज
तेजाजी नगर से बलवाड़ा
तीसरा पैकेज
बलवाड़ा से धनगांव
यह खबर भी पढ़ें...CGPSC मेंस 2024 का शेड्यूल घोषित, 26 से 29 जून तक दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
चौथा पैकेज
धनगांव से बोरगांव
पांचवां व छठा पैकेज
बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर और शाहपुर से मुक्ताईनगर
पहाड़ से बहकर आई मिट्टी बनी जानलेवा
suran2
भारी बारिश से हुआ हादसा
यह है इंदौर–इच्छापुर हाईवे का प्रोजेक्ट
surang4
3 सुरंग हैं इस रूट पर
इसलिए जरूरत पड़ी तीसरी सुरंग की
NH1
संशोधित प्रस्ताव में आईं 3 सुरंग
मार्च में मिल गई थी तीसरी सुरंग बनाने की अनुमति
NH2
ऐसे बन रही हैं तीनों टनल
– पहली टनल सिमरोल के आगे तलाई नाके से शुरू हुई, जो कि 300 मीटर की है।
– दूसरी टनल बाईग्राम के आगे शनि मंदिर के पीछे से बनी है। इस टनल की लंबाई 480 मीटर है।
– तीसरी और आखिरी टनल दूसरी टनल खत्म होने के आधे किमी बाद बनी है। इस टनल की लंबाई 550 मीटर है। कुल मिलाकर वाहनों को 1,350 मीटर यानी सवा किमी से अधिक की दूरी टनल से गुजरकर तय करनी होगी।
इन 6 पैकेज में तैयार हो रहा है पूरा हाईवे
भंवरकुआं से तेजाजी नगर
- लंबाई – 6.5 किमी का सिक्स लेन। यह बनकर तैयार है।
- लागत – 53.73 करोड़ रुपए।
- एजेंसी – नगर निगम इंदौर
- समय – निगम ने इसे 2022 में बनाना शुरू किया था और 2023 में पूरा कर दिया था।
NH3
तेजाजी नगर से बलवाड़ा
- लंबाई – 33.40 किलोमीटर
- लागत – 1,162 करोड़ रुपए। इसके टेंडर 30% कम पर हुए। यानी यह हिस्सा 924 करोड़ रुपए में तैयार होगा।
- टनल – 3 टनल और 1 वायाडक्ट पहाड़ी
तीसरा पैकेज
बलवाड़ा से धनगांव
- लंबाई – 40 किलोमीटर
- लागत – 1,001.69 करोड़ रुपए
- एजेंसी – एनएचएआई ने जीएचबी इंडिया लिमिटेड को दिया है
- ब्रिज – नर्मदा नदी पर 12.75 किमी लंबा ब्रिज बनेगा
NH4
चौथा पैकेज
धनगांव से बोरगांव
- लंबाई – 58 किलोमीटर (90% बनकर तैयार)
- लागत – 981 करोड़ रुपए। इसे 792 करोड़ के टेंडर में लिया है
- एजेंसी – पाथ हाईवे इंडिया लिमिटेड
पांचवां व छठा पैकेज
बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर और शाहपुर से मुक्ताईनगर
- बुरहानपुर जिले की सीमा में बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर तक 47 किमी लंबा हाईवे है। इसकी लागत 1,497.69 करोड़ रुपए है।
- शाहपुर से मुक्ताईनगर – यह बुरहानपुर से महाराष्ट्र सीमा में मुक्ताईनगर के पास मुंबई-हैदराबाद नेशनल हाईवे में जुड़ेगा। 30 किलोमीटर हाईवे की लागत 784 करोड़ रुपए है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA