इंदौर में दागी मिले 90 पुलिसकर्मी बदले जाएंगे, पहली बार DCP, ACP से मांगा जवाब

Vishwanath Singh | Jun 25, 2025, 12:52 IST
Share
Sourabh 945
Sourabh 945

'अंगदों' के तबादला मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) मनोज श्रीवास्तव ने DCP (मुख्यालय) प्रकाश परिहार, ACP (मुख्यालय) संजय सिंह बैस, स्टेनो अनार सिंह जमरे, बड़े बाबू कजरे और स्थापना शाखा के बाबू वीरेंद्र को नोटिस भेजा है।

इंदौर पुलिस के 90 पुलिसकर्मी दागी मिले हैं। इन पर अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और आपराधिक केस में लिप्त होने के आरोप लगे हैं। इसका खुलासा पुलिस विभाग द्वारा कोर्ट से निकलवाई गई जानकारी में हुआ है। इसके चलते अब इन्हें लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक के कर्मचारी शामिल हैं। इनकी जगह पर अब साफ छवि वाले 150 अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा जाएगा। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह की फटकार के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने DCP और ACP सहित पांच से जवाब मांगा है। यह पहला अवसर है जब पुलिसकर्मियों के तबादले में DCP स्तर के अफसर से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

इन अफसरों से मांगा जवाब

'अंगदों' के तबादला मामले में अनियमितता उजागर होने के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) मनोज श्रीवास्तव ने डीसीपी (मुख्यालय) प्रकाश परिहार, ACP (मुख्यालय) संजय सिंह बैस, स्टेनो अनार सिंह जमरे, बड़े बाबू कजरे और स्थापना शाखा के बाबू वीरेंद्र को नोटिस भेजा है। उधर, गड़बड़ी की जानकारी लगते ही मुख्यालय (भोपाल) भी सख्त हुआ है। नाराजगी के बाद DCP नए सिरे से सूची बना रहे हैं। सभी थानों से तैनाती की जानकारी मांगी है। तैनाती की सर्विस बुक से पुष्टि करवाई जा रही है। पहली सूची में शामिल 16 नाम ऐसे हैं, जिनकी पदस्थापना में घोटाला हुआ है।

सख्त कदम उठाने की तैयारी

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा पत्र जारी कर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 'अंगदों' के फेरबदल में हुई गड़बड़ी में मुख्यालय में पदस्थ बाबू और अफसरों का हाथ था। स्पेशल DGP (प्रशासन) आदर्श कटियार के आदेश के बाद नगरीय सीमा में 1059 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया था। आयुक्त ने कहा था कि फेरबदल में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

इनको लेकर लग रहे आरोप

सूत्रों के मुताबिक, जांच में फंसे बाबुओं का आरोप है कि अफसरों की सहमति से ही सूची एडिट हुई थी। उनके द्वारा ही नाम घटाए-बढ़ाए गए थे। बाणगंगा, भंवरकुआं, लसूड़िया, विजयनगर, हीरानगर, कनाड़िया, जूनी इंदौर, एरोड्रम, तेजाजी नगर थाने के लिए ज्यादा दबाव है। कुछ पुलिसकर्मियों के नाम सूची में जोड़े ही नहीं गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में IDA के स्नेह धाम में 108 बुजुर्ग रह सकेंगे, CM आज करेंगे उद्घाटन

मुख्यालय से बनी सूची

सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर यह सूची तैयार की जा रही है। अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच, थाना स्तर और स्पेशल यूनिटों से कर्मचारियों की जानकारी मंगवाई गई है।

यह खबर भी पढ़ें...इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, सात बार टाला था मिशन

इनके स्थान पर होगी नई पोस्टिंग

इन 90 पुलिसकर्मियों की जगह 150 नए, साफ-सुथरी छवि वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। DCP, क्राइम ब्रांच अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अफसरों द्वारा चार्ट तैयार किया जा रहा है। पोस्टिंग के लिए थानों, अपराध शाखा और अन्य यूनिटों से क्लीन इमेज वाले जवानों का चयन किया गया है। जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें या अनुशासनहीनता के मामले हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...चोर को पकड़कर थाने लाया फैक्ट्री मालिक, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत, बोली- पहले इसे नहलाकर लाओ

यह आरोप मिले हैं पुलिसकर्मियों पर:

  • अपराधियों से सांठगांठ
  • भ्रष्टाचार और अवैध वसूली
  • आंतरिक अनुशासनहीनता
  • लंबित विभागीय जांचें
मुख्यालय के आदेशानुसार पूरी कार्रवाई को अंतिम रूप देने के लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है। यह अभियान इंदौर पुलिस महकमे में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...रायपुर के 700 बिस्तरों वाले अस्पताल का टेंडर 6 माह बाद भी अधूरा

यह कहना है अफसरों का:

– एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद भ्रष्टाचार, विभागीय जांच व आपराधिक केस में लिप्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को लेकर सभी इकाइयों के अफसरों को उनके अधीन काम करने वालों का चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करेंगे।

– DCP मुख्यालय प्रकाश परिहार का कहना है कि गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर नए सिरे से संशोधित सूची बनाई जानी शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी करने वाले बाबू और HCM पर भी एक्शन लिया जाएगा।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • मुख्यालय
  • सूची
  • डीसीपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा