इंदौर में ICICI Bank में ग्राहकों के खाते से 1 करोड़ निकाले, रिलेशनशिप मैनेजर ने अय्याशी में उड़ाए
Sanjay Gupta | Jan 08, 2025, 16:26 IST
Indore ICICI Bank manager withdrew 1 crore from customer accounts Photograph: (the sootr)
इंदौर के आईसीआईसीआई बैंक में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र के इस बैंक में ग्राहकों के खातों से पैसे निकाले गए और इन पैसों से आलीशान लाइफ स्टाइल जी गई।
इंदौर में आईसीआईसीआई (Indore ICICI Bank) में करोड़ों की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विजनयगर थाना क्षेत्र के इस बैंक में ग्राहकों के खाते से राशि निकालकर इस राशि से जमकर अय्याशी की गई। इस मामले में कुल 6 आरोपी है, जिसमें से दो तो बैंक के ही रिलेशनशिप मैनेजर है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह धोखाधड़ी एक करोड से ज्यादा की है, जिसमें आरोपियों ने आनलाइन शापिंग करते हुए अय्याशी की और मोबाइल आदि खरीदी की। बाकी राशि विविध खातों में शिफ्ट किए, जिसे पुलिस ने वापस खातों में डलवाया है।
इंदौर आईसीआईसीआई ब्रांच में पदस्थ कमल कुमावत और मंदसौर के मानस ब्रांच में पदस्थ स्टालिन जैकब मुख्य आरोपी है। दोनों रिलेशनशिप मैनेजर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैंक के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाया। इसके जरिए ग्राहकों के खाते से राशि निकाली और फिर 52 लाख रुपए तो केवल अय्याशी में उड़ाए।
ये खबर भी पढ़ें...
बैंक और अधिकारियों के गठजोड़ से हो रही आदिवासी महिलाओं के साथ ठगी
इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान
साफ्टेवयर की गड़बड़ी के कारण ग्राहकों को भेजा जाने वाला ओटीपी बैंक के कर्मचारियों के लॉग इन पर दिखने लगा था। दोनों आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया और ओटीपी के जरिए आरोपी मैनेजर कमल कुमावत ने 52 लाख रुपए के गिफ्ट वाउचर, मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीद मारे। आरोपी कमल कुमावत, स्टालिन जैकब, अभिषेक मालवीय, लवदीप, अरुनु और कृष्ण ठाकुर ने फर्जी सिम कार्ड का भी यूज किया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह सभी आऱोपी ज्यादा पैसा कमाने की लालच में धोखाधड़ी में शामिल हुए। बैंक के सर्वर से पुलिस ने डिजिटल सबूत और अन्य जानकारी मिल गई। वहीं अभी और खुलासे संभव है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रेग्नेंट करो और ले जाओ 5 लाख रुपए, ठगी का गजब नेटवर्क, 3 अरेस्ट
नगर निगम के 150 करोड़ घोटाले में ED कर रही आरोपियों की संपत्ति अटैच
आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग से 16 एप्पल मोबाइल, 24 सैमसंग अल्ट्रा और E गोल्ड खरीदा था। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं करोड़ रुपए की धनराशि साइबर सेल के जरिए ग्राहकों के खाते में वापस लौटाई गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक आईसीआईसीआई में इस तरह साफ्टेवयर गड़बड़ कैसे हुआ, इसके चलते ओटीपी लेकर भारी राशि निकाल ली गई।
इस तरह किया पूरा खेल
ये खबर भी पढ़ें...
बैंक और अधिकारियों के गठजोड़ से हो रही आदिवासी महिलाओं के साथ ठगी
इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान
इस तरह किया पूरा खेल
सर्वर से मिले सबूत, पुलिस ने यह बताया
ये खबर भी पढ़ें...
प्रेग्नेंट करो और ले जाओ 5 लाख रुपए, ठगी का गजब नेटवर्क, 3 अरेस्ट
नगर निगम के 150 करोड़ घोटाले में ED कर रही आरोपियों की संपत्ति अटैच
यह खरीदी की ग्राहकों की राशि से
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj