IGR अमित तोमर पहुंचे पंजीयन दफ्तर, संपदा 2.0 में सुधार और रजिस्ट्री के प्रिंट की मांग

Sanjay Gupta | Published:
Share
Indore IGR Amit Tomar
Indore IGR Amit Tomar

महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने फीडबैक में मोटे तौर पर यही बात आई कि संपदा 2.0 को जो लागू किया है। इसमें सुविधाएं तो ठीक है लेकिन अभी इसमें कई तकनीकी खामियां है और इसमें अभी काफी सुधार की जरूरत है।

INDORE. महानिरीक्षक पंजीयन (आईजीआर) भोपाल अमित तोमर शनिवार को इंदौर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने इंदौर पंजीयन दफ्तर मोती तबेला एक और ढक्कन वाला कुआं पर दफ्तर टू का दौर किया। इस दौरान अधिकारियों को छोड़कर उन्होंने सर्विस प्रोवाइडर, पंजीयन वकील और दफ्तर में पंजीयन के लिए आए लोगों से फीडबैक लिया।

5cc1061c-e72
5cc1061c-e72


लोगों ने की यह मांग

फीडबैक में मोटे तौर पर यही बात आई कि संपदा 2.0 को जो लागू किया है इसमें सुविधाएं तो ठीक है लेकिन अभी इसमें कई तकनीकी खामियां है और इसमें अभी काफी सुधार की जरूरत है। इसलिए अभी संपदा 2 के साथ ही पहले वाला संपदा 1.0 को चलने दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं लोगों ने कहा कि रजिस्ट्री का प्रिंट मिलना चाहिए। ऑनलाइन पीडीएफ तो अपनी जगह ठीक है लेकिन प्रिंट भी मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान यू.एस. वाजपेई, क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन इन्दौर, वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा व अन्य अधिकारी साथ में रहे।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में संपदा 2 से पहली रजिस्ट्री, दोनों पक्ष घर पर ही रहे, ऑनलाइन लिंक गई और मोबाइल पर ही मिली रजिस्ट्री

स्लॉट बढ़ाने पर जताई राहत

अधिवक्ताओं और सर्विस प्रोवाइडर द्वारा संपदा 1.0 में स्लॉट बढ़ाए जाने और संपदा 2.0 में जियो टैगिंग की समस्या का समाधान करने के लिए महानिरीक्षक पंजीयन तोमर को धन्यवाद दिया गया। तोमर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर तत्परतापूर्वक दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाए ताकि आम नागरिकों को कठिनाई न हो।
ये खबर भी पढ़िए... खनिज संपदा : मध्यप्रदेश सरकार खनन के क्षेत्र में कर रही बड़ा बदलाव

तोमर ने यह सब भी देखा

निरीक्षण मुख्य रूप से पंजीयन कार्यालयों में आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने तथा संपदा के संबंध में फीडबैक लेने पर केन्द्रित रहा। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, पुराने रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन की व्यवस्था और जिला पंजीयक कार्यालयों में केस निराकरण का निरीक्षण किया गया। महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालयों में मार्च महीने में आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली और उनका निरीक्षण किया। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने, पार्किंग सुविधा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पीने के स्वच्छ पानी, टॉयलेट और गर्मी से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिवक्ताओं और सेवा प्रदाताओं द्वारा संपदा 1.0 में स्लॉट बढ़ाए जाने और संपदा 2.0 में जियो टैगिंग की समस्या का समाधान करने के लिए श्री तोमर को धन्यवाद दिया गया। तोमर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर तत्परतापूर्वक दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाए ताकि आम नागरिकों को कठिनाई न हो। स्थानीय समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लिया जाकर उनका समाधान किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में संपदा 2 से पहली रजिस्ट्री, दोनों पक्ष घर पर ही रहे, ऑनलाइन लिंक गई और मोबाइल पर ही मिली रजिस्ट्री

ये खबर भी पढ़िए... सरकारी कर्मचारी ने खुद बढ़ा लिया अपना वेतन, करोड़ों की गड़बड़ी के बाद निलंबित



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • महानिरीक्षक पंजीयन भोपाल
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • igr
  • आईएएस अमित तोमर
  • hindi news
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम