इंदौर में बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर सराफा व्यापारी ने की 51 लाख की धोखाधड़ी
Vishwanath Singh | Apr 29, 2025, 13:16 IST
indore-jeweller-scam-threatens-victim-using-bjp-leaders-names
सराफा पुलिस ने बीजेपी नेताओं के नाम पर लोगों को धमकाने वाले एक सोना-चांदी व्यापारी के खिलाफ 51 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषणों के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है।
इंदौर के सराफा बाजार के एक व्यापारी ने बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर एक व्यक्ति से 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। व्यापारी ने सोने–चांदी के आभूषण बेचने के नाम पर लालच दिया कि कम कीमत में ज्यादा आभूषण मिल जाएंगे। बाद में जब ज्वैलरी देने की बात आई तो उसने पहले तो टालमटोल किया। जब पीड़ित ने थाने में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाने लगा। व्यापारी ने जो ज्वैलरी दी वह भी कम वजन की निकली।
सराफा पुलिस ने बीजेपी नेताओं के नाम पर लोगों को धमकाने वाले एक सोना-चांदी व्यापारी के खिलाफ 51 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषणों के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी काफी समय से व्यापारियों पर बीजेपी नेताओं के नाम से दबाव बना रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई थी। शिकायत के बाद टीआई ने जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सराफा टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि विशाल पुत्र अवध बिहारी गुप्ता निवासी जीसीएस स्कीम नंबर 78 की शिकायत पर सोमवार रात अभिषेक पुत्र अनिल कुमार जैन निवासी 70 बड़ा सराफा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी जेम्स ज्वेलर्स के नाम से काम करता है। उसने सोने के बिस्कुट में हेराफेरी कर विशाल बिहारी को बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि विशाल इन्वेस्टमेंट का काम करता है। जेम्स एंड ज्वेलर्स के अभिषेक जैन को 2022 से जानते हैं। उसने व्यापारिक संबंध में इन्वेस्ट करने की बात कर लालच दिया। वह मोबाइल पर ज्वेलरी के फोटो और वीडियो भेजने लगा। किफायती दामों पर सोना-चांदी दिलवाने की बात करता था।
यह खबर भी पढ़ें..ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जीतू के गंभीर आरोप, बोले- जनता की जमीन छीन रहे
यह खबर भी पढ़ें..Indore News | फर्जी मार्कशीट रैकेट का भांडाफोड़, ऐसे पकड़ाया गैंग..!
टीआई रघुवंशी ने बताया कि दो दिन तक लगातार अकाउंट में 40 लाख का पेमेंट वापस आया। जब अभिषेक से पूछा तो उसने केवाईसी अपडेट नहीं होने की बात कहते हुए रिटर्न रुपए आने की बात कही। इसके बाद 5 लाख रुपए उसने 6 फरवरी को नकद लेकर अपने पास रख लिए। 10 फरवरी को अभिषेक ने एसबीआई का अकाउंट दिया, जिसमें 42 लाख रुपए ट्रांसफर किए। अभिषेक से सौदे का बिल मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। बिल भेजने पर उसने तीन प्रतिशत रुपए जोड़े। पूछताछ करने पर उसने बताया कि जब वह माल वापस बेचेगा तो उसमें डेढ़ लाख का पेमेंट जोड़कर वापस कर देगा। उसने कहा कि अगले दिन सुबह खजराना गणेश पर मिलना।
यह खबर भी पढ़ें..गर्लफ्रेंड के इश्क में बन गया चोर..पैसे पार कर माशूका को दिलाया मोबाइल
11 फरवरी की सुबह पुष्य नक्षत्र योग में जब विशाल वहां पहुंचे तो दो चांदी के हाथी बिना वजन कराए दे दिए। उनकी जब शुद्धता की जांच कराई गई तो वह 62 और 59 प्रतिशत ही निकली, जबकि अभिषेक ने बिल पर 99 प्रतिशत शुद्धता अंकित करते हुए चांदी का बिल सौंपा था। वहीं बाद में तीन सोने के बिस्किट और बाकी की चांदी मांगी तो अभिषेक आज-कल करने लगा। इसके बाद 22 फरवरी को अभिषेक की दुकान पर पहुंचने पर विशाल ने सोने के बिस्किट और चांदी मांगी तो उसने कहा कि चार दिन बाद आना। तब विशाल ने कहा कि अगर बाकी का सोना और चांदी नहीं दी तो वह पुलिस में शिकायत करेगा।
यह खबर भी पढ़ें..रेलवे स्टेशन में मरीज को नहीं मिला एम्बुलेंस, मौत से हाई काेर्ट नाराज
इसके बाद विशाल दुकान से चला गया। फिर विशाल को सराफा थाने से कॉल आया और उनके खिलाफ शिकायत होने की बात कही गई। 23 फरवरी को दोनों के बीच समझौता हुआ, जिसमें अभिषेक ने 25 फरवरी को अपने मनमाफिक बिल दे दिया। इसमें तीन सोने के बिस्किट दिए गए और 5 लाख नकदी दी गई, लेकिन 24 किलो से ज्यादा चांदी नहीं दी गई। पूर्व में दी गई चांदी की शुद्धता में भी धोखाधड़ी की गई थी। इसके बाद लगातार अभिषेक मोबाइल पर बीजेपी नेताओं के नाम से कॉल कर धमकी देने लगा। मामले में कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत की गई। इस पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया।
सराफा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
इन्वेस्टमेंट करने के लालच में फंसा
यह खबर भी पढ़ें..ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जीतू के गंभीर आरोप, बोले- जनता की जमीन छीन रहे
सोने के बिस्किट, 25 किलो चांदी की बात हुई
बिल मांगा तो बहाने बनाने लगा व्यापारी
यह खबर भी पढ़ें..गर्लफ्रेंड के इश्क में बन गया चोर..पैसे पार कर माशूका को दिलाया मोबाइल
कम शुद्धता का दिया सामान
यह खबर भी पढ़ें..रेलवे स्टेशन में मरीज को नहीं मिला एम्बुलेंस, मौत से हाई काेर्ट नाराज
भाजपा नेताओं के नाम से की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman