इंदौर में सब्जी खरीद रहे जज की जेब से चोर ने आईफोन उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
Sanjay Gupta | Jun 17, 2026, 17:15 IST
जज के जेब से फोन चोरी
इंदौर में जज साहब की जेब से ही पॉकेटमार मोबाइल फोन उड़ाकर ले गया। वह सब्जी मंडी में आम व्यक्ति की तरह सब्जी खरीद रहे थे, तभी पॉकेटमार ने मौके का फायदा उठाकर हाथ साफ कर दिया। मामले में एफआईआर हो गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
INDORE. इंदौर में जेबकतरों के हौंसले ऐसे बुलंद हो गए कि इंदौर में जज साहब की ही जेब काट दी। यह घटना लसूडिया थाना एरिया में हुई। जब निपानिया सब्जी मंडी में जज संजय कुमार सिंह आम व्यक्ति की तरह सब्जी खरीदने पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे ने अपना हुनर दिखा दिया।
घटना रविवार को हुई थी। जज साहब ने इसमें जब एफआईआर कराई तो मामले का खुलासा हुआ। जब जज सिंह सब्जी खरीद रहे थे, तभी मौके का फायदा उठाकर एक जेबकतरे ने जेब से आईफोन 16 मोबाइल उड़ा दिया। वारदात के दौरान एक महिला सब्जी विक्रेता ने चोर को भागते हुए देख शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया।
मामले में जज सिंह ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद लसूडिया पुलिस चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इंदौर लसूडिया पुलिस की कई टीमें सब्जी मंडी और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई हैं। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मोबाइल की तलाश हो रही है। मोबाइल चोरी हुआ या गिर गया इसे देख रहे हैं।
EOW में FIR, हाईकोर्ट में सरकार से लड़ाई, फिर भी ट्रांसफर से बचे इंदौर के जिला पंजीयक अंबरेश नायडू
इंदौर में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए तीन पार्षद, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिए आदेश
मध्य प्रदेश के उज्जैन-इंदौर मेट्रो रीजन को मिली मंजूरी, मालवा के विकास की बढ़ेगी रफ्तार
SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के CS ने काटे नाम, रोशन राय का ऐनवक्त पर जुड़ा
आई फोन लेकर हुआ चंपत
indore-judge-iphone-theft-market
पुलिस जांच में जुटी
ये भी पढ़ें...
इंदौर में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए तीन पार्षद, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिए आदेश
मध्य प्रदेश के उज्जैन-इंदौर मेट्रो रीजन को मिली मंजूरी, मालवा के विकास की बढ़ेगी रफ्तार
SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के CS ने काटे नाम, रोशन राय का ऐनवक्त पर जुड़ा
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava