शहर और एक व्यक्ति की इमेज खराब करने में लगे धंधेबाज पत्रकार, राजनीतिक लोग: कैलाश विजयवर्गीय

Sanjay Gupta | Oct 20, 2024, 19:19 IST
Share
Kailash Vijayvargiya
Kailash Vijayvargiya

मध्य प्रदेश के इंदौर में नकारात्मक खबरों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेयर के समर्थन में खुलकर बात की। उन्होंने इसे बिजनेस पत्रकारों और कुछ राजनीतिक लोगों की साजिश बताया।

INDORE : नगर निगम इंदौर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर लगातार आ रही नेगेटिव खबरों और वायरल वीडियो के बीच में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुलकर महापौर के समर्थन में बात कही और इसे धंधेबाज पत्रकारों और कुछ राजनितिक लोगों की साजिश बताया।

यह बोले मंत्री विजयवर्गीय

मंत्री विजयवर्गीय रविवार को डबल डेकर बस शहर में आने को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान निगम को लेकर हुए सवाल और वायरल वीडियो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि आप अभियान ही चलाएं किसी शहर को या किसी व्यक्ति को बदनाम करने का। यह तीन-चार महीने से यह अभियान चल रहा है। इसमें पत्रकार भी है और कुछ राजनीति के लोग भी है। हमने शहर का स्वरूप बदलते देखा है, कुलकर्णी भट्‌टे में पानी भरता था, टापू नगर में लोगों को तैरकर बाहर निकाला है। तीन-चार घंटे में पानी निकल गया है। हर जगह ब्रिज बन रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें....

कई IAS व पूर्व CS के खास राजेंद्र जैन और पप्पू मंत्री के मॉल पर विवाद

मंत्री विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ योग्य व्यक्ति, चुनाव के समय कहा था बुढ़ऊ

कुछ पत्रकार धंधेबाज, मेरे खिलाफ भी खूब छापा

मंत्री विजयवर्गीय यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि अच्छे काम की तारीफ होना चाहिए। चरणबद्ध तरीके से इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है, कुछ पत्रकार के नाम पर धंधेबाज लोगों द्वारा। इससे इमेज बनती बिगड़ती नहीं है। मेरे खिलाफ भी खूब चला, क्या हुआ मेरा। आज वह आधे पत्रकार पत्रकारिता क्षेत्र में ही नहीं बचे हैं जिन्होंने मेरे खिलाफ एक-एक पेज छापा।

्
्

शहर में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन प्रारंभ

रविवार को कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) मध्य प्रदेश कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से "इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस" का ट्रायल रन प्रारंभ किया। यह बस आगामी एक माह तक फिजीबिलिटी टेस्ट हेतु ट्रायल रन पर शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी। मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इस बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर, ऊंचाई 4.7 मीटर के साथ क्षमता 63 यात्री सीटों की है (नीचे 29 सीटें एवं ऊपर 36 सीटें हैं) । एक बार में फुल चार्ज होने पर यह बस लगभग 160 किमी. चलती है। सभी अतिथियों ने इस बस में सिटी बस कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए पुनः शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए सिटी बस कार्यालय तक सफर किया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा, मनीष शर्मा, निरंजन सिंह चौहान, नंदकिशोर पहाडिया, राजेष उदावत व अन्य उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई