मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नई बोरिंग पर लगाई थी रोक, बेटे आकाश बोले- हर वॉर्ड में बोरिंग के लिए 8 लाख देंगे

Sanjay Gupta | Mar 02, 2026, 14:48 IST
Share
kailash vijayvargiya boring ban akash vijayvargiya announcement indore water crisis
kailash vijayvargiya boring ban akash vijayvargiya announcement indore water crisis

भागीरथपुरा कांड के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नई बोरिंग पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। वहीं, इसके उलट अब उनके बेटे व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह विधानसभा के हर वॉर्ड में बोरिंग करवाएंगे।

INDORE. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 के वॉर्ड 11 में भागीरथपुरा कांड हुआ था। इसमें अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 459 लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

इस हादसे में यह भी सामने आया था कि क्षेत्र में बोरिंग का पानी भी दूषित था। वहीं, 10 जनवरी को रेसीडेंसी कोठी में एक बैठक का आयोजन किया गया था।

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि वह नई बोरिंग को किसी भी हाल में मंजूरी न दें।

उन्होंने कहा था कि बोरिंग के बारे में हमें विचार करना होगा। क्योंकि नई बोरिंग के कारण हमें अब पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है। इसलिए कलेक्टर से हमने कहा है कि नई बोरिंग की मंजूरी बिल्कुल भी नहीं दी जाए।

बेटे आकाश बोले: हर वॉर्ड में बोरिंग के लिए देंगे 8 लाख

वहीं, रविवार, 01 मार्च को विधानसभा 1 के वॉर्ड 12 में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पानी की समस्या का मुद्दा उठाया गया था।

यादव नंद नगर में पेयजल समस्या पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अधिकारियों ने आगामी दो महीने में नर्मदा लाइन डालने की बात कही है। यदि दो महीने में नर्मदा लाइन नहीं डलती है तो वे जल संकट के समाधान के लिए यहां पर बोरवेल करवा देंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि हर वॉर्ड में विधायक निधि से बोरिंग के लिए 7-8 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंगा नगर में पेयजल संकट को देखते हुए एक बोरिंग की भी तत्परता से मंजूरी दी गई है।

पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके, चेतावनी भी दी

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह एक महीने बाद फिर से क्षेत्र का दौरा करेंगे। यदि उस समय तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।

अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे ऑफिस से समय निकालकर क्षेत्र का दौरा करें। साथ ही, लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करें।

इस पर भी सवाल उठ रहा है कि वे किस संवैधानिक हैसियत से अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। इससे पहले भी आकाश विजयवर्गीय रेसीडेंसी में अधिकारियों की बैठक लेकर विवादों में आ चुके हैं।

Sootr Knowledge

जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में दूषित पानी की वजह से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया। दरअसल, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज लाइन का पानी मिल गया था।

इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।

इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

भागीरथपुरा पर अपने नेता राहुल गांधी का ही वादा भूली कांग्रेस, आयोग के सामने आपत्ति ही नहीं लगाई

मध्यप्रदेश में दूषित पानी कांड से मौत पर तीन सवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलग-अलग जवाब

इंदौर न्यूज | भागीरथपुरा दूषित पानी के बाद अब फूड पॉइजनिंग, 35 लोगों की एक साथ बिगड़ी तबीयत

MP News: भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • आकाश विजयवर्गीय
  • विधायक निधि
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा