शख्स ने खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ड्राइवर बताकर की टीआई की शिकायत, उस पर 8 केस दर्ज, भतीजा लाला गैंग में

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-kailash-vijayvargiya-driver-case-8-criminal-cases
indore-kailash-vijayvargiya-driver-case-8-criminal-cases

इंदौर में राघवेन्द्र रघुवंशी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ड्राइवर बताकर टीआई चंद्रकांत पटेल के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन अब उस पर 8 आपराधिक केस दर्ज हैं। उसका भतीजा गैंगस्टर लाला गैंग का सदस्य है।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ड्राइवर बताकर जिस ड्राइवर राघवेंद्र रघुवंशी ने विजयनगर पुलिस द्वारा शराब के नशे में पीटने के आरोप लगाए थे, अब वह खुद उलझ गया है। पुलिस ने जांच शुरू की और ड्राइवर की जानकारी निकाली तो उस पर खुद 8 केस दर्ज मिले।

रघुवंशी पर यह निकले आपराधिक केस

राघवेन्द्र सिंह पिता हरीसिंह रघुवंशी, पता 97 चित्रा नगर इंदौर, पर इंदौर के परदेशीपुरा, एमआईजी, विजयनगर थाने से लेकर विदिशा तक में केस दर्ज हैं। यह केस जुआ एक्ट, एससी/एसटी एक्ट से लेकर रास्ते में शराब पीने तक के हैं।

  • 177/2008 धारा 279, 337 भादवि थाना परदेशीपुरा इंदौर
  • 134/2010 धारा 13 जुआ एक्ट थाना एमआईजी इंदौर
  • 553/2011 धारा 13 जुआ एक्ट थाना विजय नगर इंदौर
  • 912/2016 धारा 13 जुआ एक्ट थाना विजय नगर इंदौर
  • 608/2021 धारा 324, 323, 294, 506, 34 भादवि, 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट थाना बासौदा शहर जिला विदिशा
  • 23/2023 धारा 279, 337, 338 भादवि थाना साँची जिला रायसेन
और दो रास्ते में शराब पीने के मामले दर्ज हैं।

भतीजा सौरभ गैंगस्टर लाला की गैंग का सदस्य

राघवेन्द्र रघुवंशी का भतीजा सौरभ रघुवंशी है। वह भी इसी विजयनगर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर भी कई केस हैं और बताया जाता है कि सौरभ कुछ दिन पहले मारे गए गैंगस्टर सलमान लाला का साथी था। पुलिस ने इलाके में जुलूस भी निकाल चुकी है।

यह हुआ था पूरा मामला

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के पास ड्राइवर राघवेन्द्र रघुवंशी निवासी ने शिकायत की और बताया कि 17-18 सितंबर की रात में वह पेशाब करने रुका तो वहां पर विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल अपने ड्राइवर के साथ आए और पूछताछ के नाम पर मारपीट की। गुजरात में राघवेन्द्र ने इस मामले में अपने सेठ से बात की। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात की और राघवेन्द्र को शिकायत लेकर कमिश्नर के पास भेजा।

हालांकि आवेदन में रघुवंशी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ड्राइवर लिखा। तत्काल इसकी जांच के आदेश कमिश्नर संतोष सिंह ने डीसीपी को दिए। एसीपी द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है, जिसकी प्रारंभिक जांच में यह सभी बातें सामने आई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: इंदौर में कल RSS के पथ संचलन में दो लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल, घर-घर को दिया न्यौता

इंदौर के सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत

इंदौर न्यूज: होलकर राजवंश के रिचर्ड शिवाजी राव होलकर को जिला कोर्ट में होना होगा पेश, इंदौर हाईकोर्ट के आदेश

मध्यप्रदेश | इंदौर में तेलंगाना विधायक टी राजा ने युवाओं से की अपील, लव जिहाद को ठोकने का नशा करो

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • गैंगस्टर सलमान लाला
  • विजयनगर पुलिस
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • टीआई चंद्रकांत पटेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर