इंदौर में कल RSS के पथ संचलन में दो लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल, घर-घर को दिया न्यौता

Sanjay Gupta | Oct 04, 2025, 12:57 IST
Share
indore rss path sanchlan
indore rss path sanchlan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। इस बीच आरएसएस का पथ संचलन इंदौर में रविवार, 5 अक्टूबर को निकलेगा। इसमें दो लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।

अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन मध्यप्रदेश केइंदौर में रविवार, 5 अक्टूबर को निकलेगा। इसमें दो लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए संघ ने घर-घर जाकर निमंत्रण दिया है। इंदौर में यह 34 स्थानों से निकलेगा।

1 लाख गणवेश भी तैयार हुईं

पथ संचलन में अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शामिल होंगे। वह कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल होंगे। संघ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अब भी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। यह पथ संचलन अलग-अलग समय में निकलेगा। पथ संचलन में व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी और अन्य पेशेवरों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़िए... आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश की अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता, बोले- आर्थिक सिस्टम बना शोषण तंत्र

इंदौर में RSS का पथ संचलन

इंदौर जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को पथ संचलन में शामिल करने की तैयारी है। पिछले साल पथ संचलन में 60 से 65 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए थे। इस बार डेढ़ से दो लाख स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन निकालने की तैयारी है। संघ ने एक लाख नई गणवेश तैयार की थीं, जो स्वयंसेवकों तक पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़िए... आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहलगाम हमले, Gen Z आंदोलन समेत कई मुद्दों पर बोले मोहन भागवत

बुजुर्ग स्वयंसेवकों के लिए यह व्यवस्था

संघ ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों (70 से 80 वर्ष की आयु वाले) के लिए व्यवस्था की है, जो लंबी दूरी नहीं चल सकते। वे घर की छतों या मंचों से पथ संचलन का स्वागत करेंगे, गणवेश में रहेंगे और समारोह का हिस्सा होंगे। मार्ग को भगवा ध्वजों (पताकाओं) से सजाया जाएगा।

ये भी पढ़िए... इंदौर न्यूज: होलकर राजवंश के रिचर्ड शिवाजी राव होलकर को जिला कोर्ट में होना होगा पेश, इंदौर हाईकोर्ट के आदेश

इस तरह अलग-अलग निकलेंगे पथ संचलन

द्वारिका जिला आदि शंकराचार्य नगर- निर्भय गरबा स्थल विद्या पैलेस गेट के सामने छोटा बांगडदा, सुबह: 9:00

ज्योतिबा फुले नगर- स्कीम नंबर 155 पानी की टंकी के पास, सुबह: 9:00

केशव नगर- महाराणा प्रताप खेल परिसर, वृंदावन कॉलोनी के आगे, प्रात: 9:00

ये भी पढ़िए... MP News: आरएसएस चीफ भागवत बोले, भारत की तरक्की से डर रहे दूसरे देश, इसलिए थोपे जा रहे टैरिफ

बद्रीनाथ जिला

वीर सावरकर नगर- बुधवारिया हाट रोड, शाम 4:00

चंद्रगुप्त नगर- वैभवश्री गार्डन, MR10, शाम 3:30

विश्वकर्मा नगर- स्टेडियम ग्राउंड नन्दा नगर जनता क्वार्टर, शाम 5:15

जगन्नाथ जिला

भामाशाह नगर- आदर्श शिशु विद्यालय के पास मैदान, बिचौली हप्सी रोड, बिजली नगर, शाम- 4:00

छत्रसाल नगर- गुजराती समाज विद्यालय, सत्य सांई चौराहा, शाम- 4:00

तिलक नगर- चमेली देवी पार्क, सुबह- 9:30

रामेश्वरम जिला

गौतम बुद्ध नगर- बुद्ध नगर मैदान, गोपुर चौराहे के पास, सुबह: 9:00

सरदार पटेल नगर- गुरुकुल स्कूल रंगवासा, सुबह: 9:00

वीर तेजाजी नगर- एनडीपीएस स्कूल, शाम: 3:00





    Tags:
    • MP News
    • मध्यप्रदेश
    • इंदौर न्यूज
    • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
    • इंदौर में RSS का पथ संचलन
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं