Heritage Train : पातालपानी-कालाकुंड के झरने और पहाड़ों के दीदार अब ट्रेन से, शुरू हुआ छुक-छुक का सफर

Ravi Singh | Jul 20, 2024, 20:45 IST
Share
Indore kalakund heritage train
Indore kalakund heritage train

कालाकुंड-पातालपानी के झरने, पहाड़ों और हरी भरी वादियों के बीच से छुक-छुक करती ट्रेन का सफर शनिवार 20 जुलाई से शुरू हो गया। इसका संचालन पातालपानी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

Indore. कालाकुंड-पातालपानी के झरने, पहाड़ों और हरी भरी वादियों के बीच से छुक-छुक करती ट्रेन का सफर शनिवार 20 जुलाई से शुरू हो गया। इसका संचालन पातालपानी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। Indore सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में यह ट्रेन शुरू हुई। पहले दिन पातालपानी स्टेशन से कालाकुंड तक का सफर डेढ़ घंटे में पूरा हुआ।

ट्रेन एक चक्कर लगाएगी

पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 1.05 बजे कालाकुंड जाएगी। वापसी में यह हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 3.34 बजे चलकर 4.30 बजे पातालपानी पहुँच जाएगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1व C2 और तीन नॉन एसी चेयर कार D1,D2व D3 रहेंगे। एक कोच में 60 सीटें है।

kalakund heritage train
kalakund heritage train

इस कारण बंद हुई थी ट्रेन

दरअसल गर्मी शुरू होते ही पातालपानी-कालाकुंड का रूट सूखा पड़ जाता है। इसके कारण टूरिस्ट बुकिंग अप्रैल से जून तक घट जाती है। इसलिए इस ट्रेन को बंद किया गया था।

कितना होगा टिकट का प्राइस

इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे। आपको बता दें कि इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265 एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20 प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा।

kalakund heritage train
kalakund heritage train

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर सांसद शंकर लालवानी और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के खिलाफ चुनाव याचिका दायर

किस समय चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चल कर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। इसके बाद वापसी ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 3.34 बजे चल कर 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।

दो घंटा खड़ी रहेगी ट्रेन

हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड 2 घंटे में पहुंचती है। वापसी में काला कुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगता है। ट्रेन काला कुंड पहुंचने के बाद वहां लोगों को घूमने के दौरान करीब दो घंटा खड़ी रहेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शंकर लालवानी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Patalpani-Kalakund Heritage Train
  • पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा