इंदौर नगर निगम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नहीं ले रहा टिकट बिक्री रिकॉर्ड, औजला शो में 57 लाख मिले

Sanjay Gupta | Mar 23, 2026, 11:57 IST
Share
indore karan aujla show tax evasion recovery update
indore karan aujla show tax evasion recovery update

द सूत्र द्वारा करण सिंह औजला शो में हो रही इंटरटेनमेंट चोरी का मुद्दा खुलकर उठाया गया है। आखिरकार निगम को 57 लाख 50 हजार का टैक्स मिला है लेकिन देखा जाए तो अभी भी बड़ी चूक हो रही है।

इंदौर में शनिवार 21 मार्च को हुए पॉप सिंगर करण सिंह औजला के हाउसफुल शो को लेकर द सूत्र ने टैक्स चोरी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। इसके बाद निगम ने थोड़ी सख्ती दिखाई है। आयोजकों ने निगम को पहले 7 लाख रुपए जमा कराए थे। फिर अभी 20 लाख 70 हजार रुपए जमा कराए हैं।

कुल 27 लाख 70 हजार की राशि मिली। वहीं द सूत्र ने बताया कि शो की टिकट लगभग 12 करोड़ की बिकी है। इसमें 1 करोड़ की टैक्स चोरी हुई है। इसमें भद पिटने के बाद निगम ने रविवार को सख्ती की। इसके बाद मौके से सामान जब्त किया और आयोजकों से हिसाब मांगा है।

आयोजकों ने यह हिसाब दिया

आयोजकों ने फिर निगम को बताया और कबूला कि 7 करोड़ 70 लाख रुपए के टिकट बिके थे। इसमें जीएसटी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (डिस्ट्रिक्ट) का खर्च हटाने के बाद 5 करोड़ 80 लाख रुपए टिकट कीमत थी। इस पर 10 फीसदी की दर से आयोजकों ने फिर 30 लाख रुपए और जमा कराए। इस तरह निगम को 57 लाख 70 हजार रुपए का टैक्स मिला है।

अभी भी निगम की चूक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लें रिकार्ड

निगम अभी भी चूक कर रहा है। निगम आयोजकों से उनके सीए की रिपोर्ट मांग रहा है। जबकि सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से रिकार्ड मांगना चाहिए। क्योंकि इसमें हर टिकट का हिसाब मौजूद है। यह सिस्टम हर आयोजन के दौरान निगम को करना चाहिए कि वह सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही टिकट बिक्री का पूरा ब्यौरा मांगे। साथ ही आयोजकों से सीधी वसूली करे।

औजला शो में टिकट की दर तीन हजार रुपए से लेकर 6 लाख 49 हजार रुपए तक थी। यह इंदौर में दिलजीत दोसांझ जैसा ही महंगा शो था। इसमें निगम को 80 लाख रुपए का टैक्स मिला था। इस हिसाब से इस आयोजन में लगभग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स निगम को मिलना चाहिए था।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में राजनीतिक खेल : नगर निगम की नाक के नीचे करण औजला शो में 1 करोड़ की टैक्स चोरी

इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के आयोजकों ने नहीं भरा टैक्स, निगम की टीम मौके पर

इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो की टिकट तीन हजार से 6.49 लाख की

दिलजीत दोसांझ बोले- अब भारत में नहीं करूंगा परफॉर्म, बताई यह वजह

Tags:
  • इंदौर
  • दिलजीत दोसांझ
  • टैक्स चोरी
  • टैक्स
  • पंजाबी सिंगर करण औजला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती