इंदौर में रात 1 बजे प्रशासन और किसानों में हुई सुलह, धरना-प्रदर्शन खत्म

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore kisan andolan protest ended
indore kisan andolan protest ended

इंदौर में सोमवार सुबह शुरू हुआ किसान आंदोलन देर रात 1 बजे तक जारी रहा। बरलाई (शिप्रा-सांवेर तहसील) में करणी सेना के साथ किसान डटे रहे। आखिर में मांगों को लेकर सुलह हुई।

Indore. इंदौर में किसानों का सोमवार सुबह से शुरू हुआ आंदोलन देर रात एक बजे तक जारी रहा। यह पश्चिम रिंग रोड का विरोध कर रहे थे। साथ ही भोपाल तक ट्रैक्टर रैली के रूप में जाने की मांग थी।

सुबह जिला प्रशासन और पुलिस ने डंपर और अन्य वाहन रखकर, बैरीकेडिंग करते हुए बरलाई के आगे का रास्ता रोक दिया। इसमें वॉटर कैनन भी चलाई थी। इसके बाद किसान वहीं टेंट लगाकर जम गए।

indore-farmers-karni-sena-protest
indore-farmers-karni-sena-protest


देर रात इस तरह हुई सुलह

सुबह से इस आंदोलन को यशराज सिसौदिया देख रहे थे। बाद में शिप्रा बरलाई पर विवाद की खबर आने के बाद करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने पीछे हटने से इंकार कर दिया। करणी सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर जम गए। सुबह से प्रशासन और पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात रहा।

एडीएम रोशन राय के साथ ही सभी एसडीएम और पुलिस बल लगा हुआ था। रात एक बजे आईएएस अपर कलेक्टर पंवार नवजीवन विजय के साथ वहीं बैठक हुई। इसमें समझौता हुआ कि चार गुना मुआवजे की मांग को भोपाल पहुंचाया जाएगा। वहीं स्थानीय स्तर की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

indore-farmers-karni-sena-protest
indore-farmers-karni-sena-protest


इसके बाद किसानों का आंदोलन खत्म हुआ

  • किसानों ने तान लिया था टेंट, यह की मांग
    मौके पर ही किसानों ने टेंट लगा लिया था। वहीं पंगत लगाकर भोजन किया। इनकी मांग थी कि किसानों की आवाज को सुना जाए और उन्हें भोपाल जाने दिया जाए। वहीं मौके पर इंदौर कलेक्टर को बुलाने की मांग की गई थी।
  • बीजेपी किसान मोर्चा के जरिए भी चर्चा चली
    सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री सुमेर सिंह से भी इस संबंध में अधिकारियों की बात हुई थी। वह भी इसमें सुलह का रास्ता ढूंढने में लगे हुए थे।
ये भी पढ़ें...

इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, वॉटर कैनन चली, गिरफ्तारी हुई

MP नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त, इंदौर समेत जबलपुर, ग्वालियर होल्ड पर

इंदौर में व्हिस्की, रम में मिलावट, 6 ब्रांड के सैंपल फेल, स्वाद-खुशबू के लिए मिला रहे फ्लेवर

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भेजे 1460 करोड़ रुपए, मिली फसल बीमा दावा राशि

Tags:
  • इंदौर
  • करणी सेना
  • जिला प्रशासन
  • किसानों का आंदोलन
  • ट्रैक्टर रैली
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना