इंदौर के इन बिल्डरों पर गोलियां चलवाने वाला था लॉरेंस विश्वनोई गैंग, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore lawrence bishnoi gang extortion case
indore lawrence bishnoi gang extortion case

इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े लोग बिल्डरों और बड़े कारोबारियों से 5 से 15 करोड़ रुपए तक की वसूली की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक कई कारोबारियों की रेकी कर उन पर फायरिंग की तैयारी थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर में बिल्डर और कारोबारियों से 5 से 15 करोड़ रुपए की वसूली की साजिश का खुलासा हुआ।
  • लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के नाम पर धमकियां दी जा रही थीं।
  • कई कारोबारियों और बिल्डरों की रेकी कर उन पर फायरिंग की तैयारी की गई थी।
  • रतलाम के कुलदीप सिंह चौहान पर रेकी कर जानकारी जुटाने का आरोप है।
  • मामले में अब तक गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग चलवाने वाला था बिल्डरों पर गोलियां

इंदौर में बिल्डर और बड़े कारोबारियों से पांच से लेकर 15 करोड़ की वसूली के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी तैयारी थी। बिल्डर विवेक दम्मानी द्वारा 14 अप्रैल को एफआईआर कराई गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की जांच में कई खुलासे हुए हैं। अब कोर्ट में पुलिस ने बताया कि कई लोगों पर फायरिंग की तैयारी हो गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग दे रही धमकियां

इंदौर के साथ मप्र में भी फरवरी माह से लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग द्वारा वसूली के लिए धमकियां आ रही हैं। इसमें खरगोन के कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के यहां तो गोलियां भी चलवाई गई थीं।

kuldeep singh chouhan
kuldeep singh chouhan


kuldeep singh chouhan
kuldeep singh chouhan


कुछ इसी तरह फायरिंग की तैयारी इंदौर में कई बिल्डरों के यहां हो गई थी। इन सभी से पांच से लेकर 15 करोड़ रुपए की राशि वसूलने की धमकी दी गई थी। इसका खुलासा खुद क्राइम ब्रांच पुलिस ने जिला कोर्ट में किया है।

रतलाम के कुलदीप के जरिए थी तैयारी

इस गैंग में एक गिरफ्तारी रतलाम से कुलदीप सिंह चौहान की भी हुई है। कुलदीप सिंह चौहान ने बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार से इंदौर कारोबारियों की रेकी की थी। इसके द्वारा ही इन सभी की जानकारी, फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर आदि राजपाल चंद्रावत को भेजे गए थे। इसके द्वारा वसूली का काम किया जा रहा था।

इन सभी पर करनी थी फायरिंग

इंदौर क्राइम ब्रांच ने जिला कोर्ट में कुलदीप सिंह चौहान की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान अहम खुलासा किया। इसमें कुलदीप की याचिका का विरोध करते हुए उसे संगठित अपराध सरगना का सदस्य बताया। कुलदीप के जरिए विवेक दम्मानी, रंजन मित्तल, दिलीप राठौर, कुंवर सिंह और चेतन सिंह की रेकी की गई। इन सभी को डराने के लिए फायरिंग कराने की तैयारी थी।

इस कड़ी में सबसे पहले राठौर पर गोलियां चलवाई गई थीं। डराकर इन सभी से 5 से 15 करोड़ रुपए की वसूली का प्लान था। इसकी पहली कड़ी में फोन और वॉइस मैसेज किए गए थे। इसके बाद नहीं मानने पर फायरिंग की जाती थी। बिल्डर दम्मानी को 14 अप्रैल की सुबह साढ़े 10 बजे बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई।

लॉरेंस गैंग इन सभी को इंदौर में दे चुका धमकी

इंदौर में इस गैंग द्वारा दम्मानी के साथ ही संजय मोगरा (जैन), रंजन मित्तल, चेतन सिंह, कुंवर सिंह और मेवाड़ अस्पताल संचालक को धमकी दी जा चुकी है।

गैंग के ये सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार

वहीं डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि

गैंग में अभी तक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राहुल उर्फ बाबा के साथ ही राजपाल चंद्रावत, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, नाना उर्फ रोहित बर्रा और कुलदीप चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें...

MPPSC परीक्षा नियम 2026 में संयुक्त परीक्षा का पेंच सबसे बड़ा, भर्तियां अटकने का खतरा

अब फ्री में नहीं देख सकेंगे उज्जैन महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो, लगेगा टिकट

नीट परीक्षा पर एमपी में क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, छात्रों से की ये खास अपील

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त पर अपडेट, 14 जून को सागर से जारी करेंगे CM

Tags:
  • रतलाम
  • लॉरेंस गैंग
  • जिला कोर्ट
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • फायरिंग
  • कारोबारियों
  • हैरी बॉक्सर
CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

By Sumit Kumar

CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला
CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में

By Neel Tiwari

CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत