इंदौर वकील-खाकी कांड, TI तुकोगंज को दौड़ाया, पीटा, खुद फरियादी होकर 1 माह में नहीं कर पाए जांच

Vishwanath Singh | Apr 18, 2025, 11:36 IST
Share
The Sootr
The Sootr

15 मार्च 2025 का वह दिन जब लगभग 150 से 200 वकील व अन्य के द्वारा हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया जा रहा था। उस दौरान तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव उन्हें समझाइश देने पहुंचे तो वकीलों ने उन्हें घेर लिया।

इंदौर में हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों के द्वारा किए गए चक्काजाम और तुकोगंज टीआई के साथ हुई मारपीट की घटना (15 मार्च) को हुए एक महीना पूरा हो गया है। इसमें टीआई को दिनदहाड़े भीड़ ने दौड़ाया, पीटा, वर्दी नोची। टीआई तुकोगंज ने खुद इस घटना की अपने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन वह खुद अपने ही थाने में इसकी एक महीने में जांच नहीं करा सके। इसमें वकीलों की तरफ से निष्पक्ष जांच कराए जाने को लेकर आए आवेदन के बाद वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में एक एसआईटी भी बनाई गई थी। उसने भी एक महीना गुजर जाने के बाद भी अपनी जांच पूरी नहीं की है।

यह हुआ था एक महीने पहले

15 मार्च 2025 का वह दिन जब लगभग 150 से 200 वकील व अन्य के द्वारा हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया जा रहा था। उस दौरान तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव उन्हें समझाइश देने पहुंचे तो वकीलों ने उन्हें घेर लिया। वकील अचानक टीआई पर भड़क गए और टीआई पर शराब के नशे में होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके साथ झूमाझटकी की, उन्हें दौड़ाया, वर्दी फाड़ी, घेरा और एसीपी विनोद दीक्षित की वर्दी पर लगे स्टार भी उखाड़े। जैसे–तैसे वकीलों की भीड़ से तुकोगंज टीआई को बचाकर पुलिस ले गई।

The Sootr
The Sootr


यह खबर भी पढ़ें...MP News : फर्जी सैलरी स्लिप से महिलाओं ने खरीद लीं लग्जरी कारें, अब पुलिस के निशाने पर!

एसीपी बोले, चार को कर लिया नामजद

एसआईटी प्रमुख एसीपी विनोद दीक्षित स्वयं घटना के दौरान मौके पर थे। जांच को लेकर उनका कहना है कि अभी तक हमने काफी सारे वीडियो और फोटो देखे और उनमें से हम केवल तीन से चार आरोपियों को नामजद कर पाए हैं। आरोपियों के नाम बताने को लेकर एसीपी दीक्षित का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम आरोपियों के नाम ओपन नहीं कर सकते हैं, क्योंकि जिन्हें हमने नामजद किया है उन्हें अभी हम नोटिस देंगे और उनसे जवाब मांगेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। बाकी अभी जांच चल ही रही है, जल्दी ही इसे पूरा कर देंगे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मोयरा सरिया, श्रीधी दूध, कल्याण के बाद और भी ग्रुप होर्डिंग्स घोटाले की मांग रहे छूट

एमजी रोड टीआई बोले, तुकोगंज टीआई जांच करके दें

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में एलन, कल्पवृक्ष, अनएकेडमी, कैटेलाइजर कोचिंग और स्कूल माफियाओं की सांठगांठ

तुकोगंज टीआई बोले – हम ड्यूटी में लगे हैं

घटना को लेकर एक मामले में फरियादी टीआई जितेंद्र यादव का कहना है कि मेरे से संबंधित जानकारी व रिपोर्ट मैं एसआईटी को सौंप चुका हूं। बाकी दोनों प्रकरण में लेटलतीफी पर उनका कहना है कि हमें जैसा समय मिल रहा है, वैसे उसे देख रहे हैं। काफी सारे वीडियो और फोटो हैं, उनमें से देखकर शिनाख्त करनी पड़ रही है। इसमें काफी समय लग रहा है। इसी के साथ ड्यूटी भी चल रही है, तो उसमें से टाइम निकालकर इस केस में लगना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर भी मैं प्रयास कर रहा हूं। हालांकि एक प्रकरण जिसमें कि एक ही आरोपी है, उसमें आरोपी की शिनाख्त हो गई है। आरोपी हितेश शर्मा पिता देवप्रकाश शर्मा निवासी धर्मराज कॉलोनी है।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

यह थीं तीन एफआईआर

इस मामले में तीन एफआईआर कराई गई थीं, जिनमें से दो एफआईआर की जांच तो स्वयं टीआई जितेंद्र यादव को ही करनी थी। इसमें से एक एफआईआर में पीड़ित की तरफ से पुलिस ने लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करने का केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी में एक व्यक्ति के साथ भीड़ द्वारा की गई मारपीट और तीसरी में स्वयं टीआई फरियादी हैं।

धीमी गति से कर रहे जांच

इस घटना के बाद जहां तीन एफआईआर हुईं, तो वकीलों की मांग पर घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी कर दिया गया। इसके प्रमुख एसीपी कोतवाली विनोद दीक्षित को बनाया गया। साथ ही जांचकर्ता एमजी रोड टीआई विजय सिंह सिसोदिया हैं। एसआईटी की तरफ से हो रही जांच में अभी तक केवल तीन से चार आरोपियों की ही पहचान हो पाई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि अभी जांच चल रही है।

Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • पुलिस
  • चक्काजाम
  • वकील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा