पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल एलआईसी में रीजनल मैनेजर हैं और वर्तमान में अलीराजपुर में पदस्थ हैं। वे अपनी पत्नी सरकारी शिक्षिका जेनिफर, 35 वर्षीय बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच मैनेजर और 25 वर्षीय बेटे गोल्डी के साथ पहलगाम घूमने गए थे।

श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के एलआईसी अफसल सुशील नथानियल को गोली मार दी गई। वे दो बच्चों व पत्नी के साथ श्रीनगर घूमने गए थे। उनके भाई ने बताया कि आतंकियों ने पहले उन्हें घुटनों के बल बैठाया, फिर कलमा पढ़ने के लिए कहा। एलआईसी अफसर ने कहा भी वह क्रिश्चियन हैं और उन्हें कलमा नहीं आता। इस पर आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद बुधवार सुबह कलेक्टर आशीष सिंह भी उनके घर पहुंचे हैं। बताया गया कि सुशील का अंतिम संस्कार इंदौर में ही होगा और उनके शव को इंदौर लाने के लिए श्रीनगर प्रशासन से बातचीत चल रही है।सुशील का पैतृक गांव जोबट है, करीबन 30 साल पहले इंदौर में शिफ्ट हो गए थे।

यह है पूरा मामला

एमआर 10 के पास वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल एलआईसी में रीजनल मैनेजर हैं और वर्तमान में अलीराजपुर में पदस्थ हैं। वे अपनी पत्नी सरकारी शिक्षिका जेनिफर, 35 वर्षीय बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच मैनेजर और 25 वर्षीय बेटे गोल्डी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। वहां पर जब वे घूम रहे थे उसी दौरान आतंकवादी आए और परिवार के सामने ही सुशील को घुटनों पर बैठने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सुशील से कलमा पढ़ने के लिए कहा। उसने कहा कि मैं तो क्रिश्चियन हूं और मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता है। इस परआतंकियों ने सुशील को गोली मार दी।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा



घटना से पहले पत्नी को छिपा दिया था

यह खबर भी पढ़ें...सिग्नेचर बिल्डर को समय पर फ्लैट का कब्जा न देना पड़ा भारी, लौटाने होंगे 9% ब्याज के साथ पैसे

बेटे ने रात को इंदौर में परिवार को फोन कर बताई आपबीती

घटना के बाद बेटे गोल्डी ने रात को लगभग साढ़े नौ बजे इंदौर में रहने वाले अपने अन्य परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पिता को आतंकियों ने गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई, जबकि बहन को पैर में गोली लगने से घायल हो गई है। मां भी गिरने से घायल हो गई हैं। मां और बहन का इजाल स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...25 रुपए ज्यादा लिया टोल टैक्स, उपभोक्ता आयोग ने लगाया 7000 का जुर्माना

कलेक्टर पहुंचे पीड़ित के घर

सेना ने इंदौर पुलिस को पहलगाम हमले के मृतकों और घायलों की लिस्ट भेजी है। इसके आधार पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह ने बताया कि आकांक्षा को पैर में गोली लगी है, जबकि जेनिफर भागते समय गिरने से घायल हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह कलेक्टर आशीष सिंह भी परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही प्रशासन परिवार के संपर्क में है।

यह खबर भी पढ़ें...Bhopal news : भोपाल में युवकों ने तलवार से केक कटिंग की, सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल

जनसंपर्क ने जारी की परिवार की जानकारी

घटना को लेकर जनसंपर्क ने परिवार के संबंध में जानकारी सोशल मीडिया पर जारी की है। इसमें बताया गया है किसुशील नथानियल उम्र 58 साल अभिनंदन नगर MR10 इंदौर। वर्तमान में रीजनल मेनेजर LIC Alirajpur के पद पर पदस्थ थे। इनकी मृत्यु हो चुकी है शव कश्मीर में है, अंतिम संस्कार इंदौर में होगा। जेनिफर पति सुशील नथानियल 54 साल शासकीय शिक्षिका इंदौर हैं। आकांक्षा पिता सुशील नथानियल 35 साल (अविवाहित ) सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में मेनेजर के पद पर है। इनके पैर पर गोली लगी है कश्मीर में इलाज चल रहा है। गोल्डी पिता सुशील नथानियल 25 साल अभिनंदन नगर MR10 इंदौर हैं। सुशील अपने परिवार के साथ पहल गाव घूमने गए थे। सुशील का पैतृक गांव जोबट है, करीबन 30 साल पहले इंदौर में शिफ्ट हो गए थे।



Tags:
  • इंदौर
  • आतंकी
  • घायल
  • शव
  • गोली
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी