इंदौर के 128 करोड़ के लाइट हाउस प्रोजेक्ट की हालत खराब, निगमायुक्त को पेश होने के आदेश

Sanjay Gupta | Jul 13, 2026, 12:02 IST
Share
indore light house project
indore light house project

पीएम आवास योजना के तहत इंदौर में बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की हालत खराब है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था। अब खराब हालत पर हाईकोर्ट में याचिका लगी है, जिसमें निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

पीएम आवास योजना के तहत इंदौर में साल 2023 में 128 करोड़ रुपए की लागत से लाइट हाउस प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था। इंदौर नगर निगम ने इसे अहम प्रोजेक्ट बताया था। गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स-2 में 1040 फ्लैट बनाए गए थे।

अब इन फ्लैटों की हालत खराब हो चुकी है। महज तीन साल में ही कई फ्लैटों में रहने में दिक्कतें आने लगी हैं। इसी समस्या को लेकर रहवासी नरेंद्र गोस्वामी ने एमपी हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

सीपेज और लीकेज से हालत खराब

गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स-2 में सीपेज और लीकेज की शिकायतों को लेकर रहवासी ने जनहित याचिका लगाई है। इस पर हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन निगम ने नहीं दी। इस पर अब डिवीजन बेंच ने निगमायुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल को 14 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

bc5f33b0-bb5
bc5f33b0-bb5

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स-2 में 1040 फ्लैट बनाए थे। ये फ्लैट केंद्र सरकार के लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत प्री-फेब्रिकेटेड सैंडविच तकनीक से तैयार किए गए थे। साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था।

लेकिन अब तीन साल के अंदर ही यहां कई समस्याएं सामने आने लगी हैं। फ्लैटों में पाइपलाइन लीकेज, दीवारों में सीपेज, कमरों में गंदा पानी भरने और नमी की वजह से बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट जैसी शिकायतें आ रही हैं। एक फ्लैट की कीमत करीब 12 लाख रुपए है, जिसमें हितग्राहियों को 6 लाख रुपए तक का अनुदान मिला था।

a07fc565-3b1
a07fc565-3b1

हाईकोर्ट इन सभी से मांग चुका है जवाब

अधिवक्ता अनुराग जैन ने बताया कि हाईकोर्ट इस मामले में पहले ही केंद्र सरकार, एमपी सरकार, इंदौर नगर निगम और निर्माण एजेंसी मेसर्स केपीआर प्रोजेक्ट्स कॉन प्रा. लि. को नोटिस जारी कर चुका है। कोर्ट ने सभी से जवाब मांगा है। वहीं नगर निगम ने भी निर्माण एजेंसी को फ्लैटों में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और शिकायतें अब भी बनी हुई हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में लागू होगा इंदौर मॉडल, ई-रिक्शा की मनमानी पर लगाम लगाएंगे कलेक्टर

इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश

इंदौर की DAVV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 65 साल उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख दीपके की इंदौर आंदोलन में एंट्री, ऐसे दिया समर्थन

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • एमपी हाईकोर्ट
  • इंदौर नगर निगम
  • एमपी सरकार
  • केंद्र सरकार
  • पीएम आवास योजना
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं