indore-liquor-shop-eviction-notice-case
चोइथराम पर भुल्लर की शराब दुकान भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली, प्रशासन ने थमाया नोटिस
Sanjay Gupta | Updated:
भुल्लर की शराब दुकान
इंदौर में सिरपुर में श्रीराम मंदिर के नाम की कलेक्टर व्यवस्थापक वाली जमीन के बाद अब एक और दुकान विवादित हो गई है। चोइथराम में राजेंद्र सिंह भुल्लर की लाइसेंसी दुकान भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली है। सुनवाई के बाद प्रशासन ने नोटिस थमा दिया है।
इंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर शराब दुकान खोले जाने का एक और केस सामने आ गया है। शिकायत के बाद इसकी जांच हुई। इसके बाद नायब तहसीलदार जूनी इंदौर के पास बेदखली का केस चला। अब इसमें आदेश हो गया है, जिसमें सभी पर जुर्माना लगाने के साथ ही कब्जाधारियों को सात दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। पिपल्याराव गांव तहसील जूनी इंदौर चोइथराम में सर्वे नंबर 32/2 व 32/3 की यह जमीन है। जिस पर 6 कब्जाधारियों ने कब्जा किया है। इसमें बड़ा कब्जा राजेंद्र सिंह भुल्लर का है जिन्होंने सर्वे नंबर 32/2 की 0.860 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करके शराब दुकान, अहाता, मजदूरों के आवास और रेस्टोरेंट तक बना रखा है। इस जमीन की कीमत बाजार भाव से आज 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। भुल्लर ने नोटिस पर प्रशासन को जवाब देते हुए हाईकोर्ट के साल 2018 के आदेश का हवाला दिया था। लेकिन इसे खारिज करते हुए उन पर एक लाख का अर्थदंड लगाते हुए सात दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। बता दें कि लाइसेंसी शराब दुकानदार महेश जायसवाल (निवासी राजगढ़) हैं, जिन्होंने आबकारी विभाग से ठेका लिया है। वहीं सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान भुल्लर ने बनाई है, यानी सरकारी जमीन पर दुकान खुलवाकर किराया भुल्लर वसूल रहे हैं। इसके साथ ही इसी केस में चार और अतिक्रमण करने वाले मिले हैं। इन पर पांच-पांच हजार का अर्थदंड लगाया गया है और सभी को सात दिन में बेदखल होने का नोटिस दिया गया है।
नायब तहसीलदार द्वारा भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत बेदखली का नोटिस दिया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि मौके का सीमांकन कराया गया अवैध कब्जा कर अतिक्रमण होना पाया गया है। सात दिन में कब्जा नहीं हटाने पर सिविल जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उधर सिरपुर ग्राम में श्रीराम मंदिर की जमीन जिसके व्यवस्थापक कलेक्टर खुद हैं, वहां भी 20 साल से शराब दुकान चल रही है। इसका किराया विधायक के रिश्तेदार दिलीप गौड़ ले रहे हैं। इस वित्तीय साल का किरायानामा लाइसेंसी शराब दुकानदार से 36 लाख रुपए प्रति साल का है। द सूत्र के मुद्दा उठाने के बाद दुकान खाली करने का नोटिस हो गया है। वहीं अब तहसीलदार ने आबकारी विभाग को भी नोटिस जारी कर दुकान अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।
श्रीराम मंदिर की जमीन से हटेगी शराब दुकान, द सूत्र के खुलासे के बाद विधायक रिश्तेदार को झटका
कलेक्टर के नाम वाली श्रीराम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान, किराया ले रहे विधायक के रिश्तेदार
बीजेपी नेता के घर मिली अवैध शराब: कांग्रेस बोली- 30 पेटी को पुलिस ने बना दिया 31 क्वार्टर
सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं लाखों
भुल्लर पर लगा 1 लाख का अर्थदंड
इन सभी के भी मिले कब्जे
- हरीश कुमार मदान- 32/2 सर्वे नंबर में 0.024 हेक्टेयर पर कब्जा और रेस्टोरेंट बनाया है।
- सतपाल सिंह सलूजा- 32/2 सर्वे नंबर की 0.013 हेक्टेयर पर कब्जा कर राजरतन ट्रेवल्स को किराए पर दिया
- हरभजन कौर व गुरमीत कौर- सर्वे नंबर 32/3 के 0.023 हेक्टेयर में कब्जा कर रेस्टोरेंट बनाया।
- अनिल कुमार दास -सर्वे नंबर 32/3 में 0.017 हेक्टेयर पर कब्जा कर कार बाजार बनाया।
खाली नहीं किया तो जेल भेजा जाएगा
उधर श्रीराम मंदिर में लिखा आबकारी को पत्र
ये खबरें भी पढ़िए...
कलेक्टर के नाम वाली श्रीराम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान, किराया ले रहे विधायक के रिश्तेदार
बीजेपी नेता के घर मिली अवैध शराब: कांग्रेस बोली- 30 पेटी को पुलिस ने बना दिया 31 क्वार्टर
सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं लाखों
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha