इंदौर के बिजली इंजीनियर पर लोकायुक्त का छापा, जांच में मिली 6.50 करोड़ की संपत्ति
Amresh Kushwaha | Jul 21, 2026, 09:37 IST
इंदौर के बिजली इंजीनियर पर लोकायुक्त का छापा
इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा मारा है। नौकरी में दो करोड़ रुपए वेतन मिला, लेकिन 6.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। परिवार के नाम पर पांच फैक्ट्रियां भी मिली हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग के इंजीनियर के घर छापा मारा।
- आरोपी शिवराम सेमिल पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अधीक्षण यंत्री हैं।
- नौकरी में कुल दो करोड़ रुपए वेतन मिला, लेकिन खर्च 6.50 करोड़ से ज्यादा मिला।
- परिवार के नाम पर पांच अलग-अलग फैक्ट्रियां मिली हैं।
- इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ सर्च चल रही है।
इंदौर में लोकायुक्त का छापा
आरोपी शिवराम सेमिल मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में अधीक्षण यंत्री (पारे एवं वित्त) के पद पर तैनात हैं। वे पॉलीग्राउंड इंदौर स्थित कार्यालय में काम करते हैं। वे इंदौर के सिलिकॉन सिटी निधिवन कॉलोनी में रहते हैं।
4b3b01f2-4a8
सूत्रों से मिली थी सूचना
सिलिकॉन सिटी में बना भव्य आवास
040fab24-2b7
बेटे और परिवार के नाम कई फैक्ट्रियां
आरोपी की बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर कर्निश पावरजोन नाम की फर्म भी मिली है। इस फर्म की शेयर पूंजी 50 लाख रुपए है। इस फर्म ने पीथमपुर सेक्टर तीन में दो प्लॉट खरीदे हैं। एक प्लॉट पर पुरानी फैक्ट्री चल रही है और दूसरे पर नई फैक्ट्री बन रही है। इन पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होना पाया गया है।
दामाद और बेटे के नाम पर भी धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स नाम की फर्म चल रही पाई गई है। इसी नाम से एक और प्लॉट भी खरीदा गया है। इन पर करीब एक करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होना अनुमानित है।
कृष्णा पावर नाम की फर्म के नाम पर भी धार जिले में एक भूखंड मिला है। यह भूखंड 560 वर्गमीटर का है और यहां फैक्ट्री का निर्माण अभी चल रहा है। इस पर अब तक करीब 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।
एक और फैक्ट्री आरोपी के रिश्तेदार यानी समधी के नाम पर भी मिली है। यह फैक्ट्री ए वन इलेक्ट्रिकल के नाम से धार के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही है। यहां भी करोड़ों रुपए निवेश होना पाया गया है। हालांकि इस खर्च को अभी आरोपी के कुल व्यय में नहीं जोड़ा गया है।
0f5d42cf-ea7
इंदौर में कई कार्यालय भी मिले
एक और कार्यालय अंजनी नगर एयरपोर्ट रोड पर पाया गया है, जहां कर्निश पावर जोन का दफ्तर चल रहा है। यहां भी सर्चिंग जारी है। इसके अलावा देवास नाका इलाके में सिद्धार्थ फार्म के पास एक और कार्यालय मिला है। यहां भी कर्निश पावरजोन का दफ्तर पाया गया है और टीम यहां भी सर्च कर रही है।
प्लॉट और महंगी इलेक्ट्रिक कार भी मिली
मुरैना में भी मकान, ग्वालियर टीम कर रही सर्च
कुल कितनी संपत्ति मिली
9 ठिकानों पर एक साथ चल रही कार्रवाई
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में महिला-बाल विकास के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त का छापा
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा, इन आरोपों में घिरे
नर्मदापुरम-रतलाम में लोकायुक्त का छापा: क्लर्क और कृषि विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman