लक्ष्मीबाईनगर से महू तक लोकल ट्रेन चलेगी, सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
Vishwanath Singh | Mar 01, 2025, 10:47 IST
The Sootr
लक्ष्मीबाईनगर से महू के बीच लोकल ट्रेन अगर चलाई जाती है तो इससे बीच के स्टेशनों को काफी लाभ होगा। कई सब स्टेशन विकसित हो सकेंगे। इसमें लोकमान्य नगर, सैफी नगर को फायदा होने के साथ राजेंद्र नगर, राऊ स्टेशन को भी लाभ मिलेगा।
इंदौरके सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को रेलवे अफसरों के साथ रतलाम मंडल समिति की बैठक की। इसमें उन्होंने सुझाव दिया कि इंदौर से महू के बीच सड़क मार्ग पर ट्रैफिक काफी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में हमें इंदौर के लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन से महू तक के लिए लोकल ट्रेन चलानी चाहिए। उन्होंने इस रूट के सर्वे को लेकर भी बात कही है। वहीं, इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो वंदे भारत ट्रेन और इंदौर से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी रेलवे अफसरों के सामने रखी है।
उन्होंने रेलवे अफसरों से कहा कि लक्ष्मीबाईनगर से महू के बीच लोकल ट्रेन अगर चलाई जाती है तो इससे बीच के स्टेशनों को काफी लाभ होगा। कई सब स्टेशन विकसित हो सकेंगे। इसमें लोकमान्य नगर, सैफी नगर को फायदा होने के साथ राजेंद्र नगर, राऊ स्टेशन को भी लाभ मिलेगा। ऐसा होने से सड़क मार्ग पर दबाव कम होगा।
यह खबर भी पढ़ें... पीथमपुर में यूका कचरा जलना हुआ शुरू, इस लाइव लिंक पर देखें कितना हुआ प्रदूषण
इंदौर में सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लक्ष्मीबाई नगर से महू तक लोकल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया है। रतलाम मंडल समिति की बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा इंदौर शहर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में किसी व्यक्ति को लक्ष्मीबाई नगर से महू तक जाना हो तो सड़क ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन लोकल ट्रेन शुरू कर दी जाए तो लोकमान्य नगर, सैफी नगर, राजेंद्र नगर, राऊ स्टेशन समेत महू तक के यात्रियों को लाभ होगा और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा। इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन और इंदौर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की बात भी कही।
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
यह खबर भी पढ़ें... MP News | शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन को पुलिस ने रोका, पब में पहंचे लोग और पढ़ी हनुमान चालीसा
अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने की। बैठक में मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, दाहोद लोकसभा सदस्य जसवंत सिंह, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार एवं बंसीलाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी उपस्थित थे। वेस्टर्न रेलवे के जीएम अशोक मिश्रा, डीआरएम अश्विनी कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह खबर भी पढ़ें...धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर
रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के पहले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजन के साथ बैठक कर जानकारी दी जाए। इंदौर-जोधपुर इंटरसिटी ट्रेन को गौतमपुरा रोकने की मांग। इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसे रोजाना चलाया जाए। इंदौर-उधमपुर ट्रेन फिलहाल हफ्ते में 1 दिन है। इसे 3 दिन किया जाए। इंदौर-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। इंदौर-उज्जैन शटल का समय बदला जाए। रतलाम से उज्जैन आने वालों के लिए फतेहाबाद में क्रॉसिंग मिलती थी, लेकिन समय बदलने के कारण लोगों को असुविधा होती है। इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट कार्य को जल्द पूरा किया जाए। इंदौर-खंडवा मार्ग में पेड़ों की काउंटिंग के लिए वन विभाग के साथ समन्वय किया जाए और आवश्यकता होने पर जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
कई सब स्टेशन होंगे विकसित
यह खबर भी पढ़ें... पीथमपुर में यूका कचरा जलना हुआ शुरू, इस लाइव लिंक पर देखें कितना हुआ प्रदूषण
सड़कों पर कम हो सकेगा वाहनों का लोड
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
पार्क रोड स्टेशन का रीडेवलपमेंट होगा
सांसद ने कहा, इंदौर मेन स्टेशन के रीडेवलपमेंट कार्य को देखते हुए कई ट्रेनें आंबेडकर नगर और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से चलेंगी, ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग के दौरान लक्ष्मीबाई नगर और आंबेडकर नगर के ब्रेकेट में इंदौर दिखाया जाए, ताकि आम जनता को सहूलियत हो। पार्क रोड स्टेशन पर दो और लिफ्ट लगाने और पार्क रोड स्टेशन के रीडेवलपमेंट की योजना पर काम शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ के पहले एक विशेष बैठक की जाए। उज्जैन आने वाले श्रद्धालु ओंकारेश्वर, सीहोर और मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर भी जाएंगे, इसलिए एक विस्तृत योजना बनाने की जरूरत है।
बैठक में ये सांसद रहे मौजूद
यह खबर भी पढ़ें...धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर
बैठक में ये मांगें भी रखी गईं
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava