इंदौर में लव जिहाद में फंसी पत्नी ने पति को दिया धोखा, पति ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट
Vishwanath Singh | May 21, 2025, 23:04 IST
The Sootr
दिनेश मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। वह जिम जाती थी। इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवक मकसूद खान से दोस्ती हुई। जिसने लव जिहाद में उसकी पत्नी को फंसा लिया था।
इंदौर में एक पुलिसकर्मी के बेटे ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जहर खा लिया है। उसे गंभीर हालत में शहर के भंडारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक ने अपनी पत्नी की बेवफाई को लेकर पूरी जानकारी 6 पेज के सुसाइड नोट में लिखी है। उसने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने पत्नी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि पत्नी को लव जिहाद के जरिए मुस्लिम युवक ने फंसाया है और उसके पूरे परिवार को तबाह कर दिया है।
दिनेश मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। वह जिम जाती थी। इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवक मकसूद खान से दोस्ती हुई। जिसने लव जिहाद में उसकी पत्नी को फंसा लिया था। इसके बाद लव जिहाद का शिकार पत्नी अपने पति दिनेश की पीठ पीछे उस मुस्लिम युवक से ना केवल मिलती थी, बल्कि उसे पैसे भी देती थी। पत्नी ने कई बार अपनी सहेलियों से भी मकसूद को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए थे। इसके कई साबूत उसके पास होने का दावा दिनेश ने किया है। कई बार तो ऑनलाइन पेमेंट भी करना बताया गया है।
यह खबर भी पढ़ें...डिलीवरी बॉय से मारपीट और लूट का मामला: पुलिस ने चारों आरोपी दबोचे
यह खबर भी पढ़ें...भगवान शिव, RSS, पीएम नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक कार्टून पर कार्टूनिस्ट के खिलाफ इंदौर में केस
दिनेश ने अपने सुसाइड नोट में यह भी खुलासा किया है कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर रहता था तब उसकी पत्नी देर रात को घर से कई बार बाहर जाती थी। इसके सबूत के तौर पर उसकी वीडियो फुटेज उपलब्ध है। साथ ही जब वह घर पर होता था तब भी उसे कमरे से बाहर भेजकर वीडियो कॉल पर मकसूद से बात करती थी।
इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले के लव जिहाद में फंसी 100 युवतियां, मोबाइल में 10 के वीडियो
युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि इसको लेकर वह इंदौर के किसी पुलिस थाने में भी गया। वहां पर उसने पुलिस को अपनी सारी व्यथा बताई, लेकिन उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की। हताश होकर उसने खुद ही पत्नी को लेकर और पड़ताल करनी शुरू कर दी। जिसमें उसने शहर के लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात कही है। इस घटना की पुष्टि दिनेश के भाई ने की है। वह अस्पताल में दिनेश के साथ मौजूद है।
यह खबर भी पढ़ें...डेली कॉलेज में मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप की शुरुआत
पत्नी बनी लव जिहाद का शिकार
The Sootr
शादी के बाद भी रंगे हाथों पकड़ा था पत्नी को
पति के बाहर रहने पर देर रात निकलती थी घर से
The Sootr
पुलिस ने भी नहीं की मदद
यह खबर भी पढ़ें...डेली कॉलेज में मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप की शुरुआत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari