इंदौर- मनमाड़ लाइन का सपना 106 साल पुराना, महाराष्ट्र चुनाव के पहले अब आया धरातल पर, इंदौर-मुंबई सफर पांच घंटे होगा कम
Sanjay Gupta | Sept 03, 2024, 10:34 IST
indore manmad railway line
केंद्रीय कैबिनेट ने इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन ( indore manmad railway line ) को मंजूरी दे दी है। इससे 30 लाख आबादी को लाभ होगा और इंदौर-मुंबई सफर 200 किमी कम हो जाएगा।
इंदौर- मनमाड़ 309 किमी लंबी रेलवे लाइन को केंद्रीय कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह लाइन अब सर्वे से बाहर धरातल पर आएगी। यह सपना 106 साल पुराना है, जब इंदौर का पहला मास्टर प्लान बनाने वाले पैट्रिक गिडीज ने इसकी बात कही थी। इस रेलवे लाइन को भले ही महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए लाया गया, लेकिन इससे 30 लाख आबादी को फायदा होगा। मप्र के चार और महाराष्ट्र के दो जिलों को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 18 हजार 36 करोड़ रुपए है और यह 2028-29 तक पूरा होगा।
अभी रेलवे लाइन से इंदौर से महाराष्ट्र सीधी लिंक नहीं है। इंदौर से रतलाम, सूरत रूट से ट्रेन जाती है। यह लाइन बनने से इंदौर सीधे महाराष्ट्र से जुड़ेगा और इससे 200 किमी का सफर कम होगा और चार से पांच घंटे की बचत होगी।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट में इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, मुंबई-उज्जैन की दूरी 200 किलोमीटर हो जाएगी कम
![इंदौर- मनमाड़ लाइन]()
इस प्रोजेक्ट के लिए बीते बजट में मंजूरी नहीं मिली थी, दो करोड़ रुपए टोकन राशि रखी गई थी। मप्र के हिस्से में डीपीआर और सर्वे का काम हुआ। इस बार बजट में एक हजार करोड़ की सांकेतिक राशि रखी गई और अब पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने 18 हजार करोड़ की पूरी राशि मंजूर कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज इंदौर में, लौटकर करेंगे कैबिनेट बैठक; जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
इस लाइन के लिए तत्कालीन सांसद सुमित्रा महाजन ने लगातार केंद्र में मांग रखी थी। इसके बाद ही इस प्रोजेक्ट पर चर्चा शुरु हुई थी। इसके बाद सांसद बनने पर शंकर लालवानी ने 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। सांसद लालवानी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ कई दौर की मुलाकात की और इस प्रोजेक्ट के लिए प्रयास किए।
![sanjay gupta]()
इसी की जानकारी देंगे सीएम
सीएम डॉ. मोहन यादव इसी प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी देने के लिए मंगलवार इंदौर आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे। वर्चुअल तौर पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रहेंगे। साथ ही सभी जनप्रतिनिधि और महाराष्ट्र से भी नेता रहेंगे।
इंदौर- मुंबई सफर 200 किमी कम
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट में इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, मुंबई-उज्जैन की दूरी 200 किलोमीटर हो जाएगी कम
इस तरह रहेगा प्रोजेक्ट
- मप्र के चार जिले इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन को लाभ और महाराष्ट्र से धुले व नासिक को लाभ।
- 30 लाख की आबादी आजादी के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में ट्रेन देख सकेगी।
- मध्य प्रदेश के तीन जिले धार और बड़वानी ट्रेन रूट से पूरी तरह कटे हुए हैं। यह रूट आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के पेरैलल कुछ दूरी से घुमाकर निकाला जाएगा।
- इससे हर साल 26 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) की अतिरिक्त माल ढुलाई होगी। नए प्रोजेक्ट के तहत 30 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
इंदौर- मनमाड़ लाइन
महाकाल दर्शन के लिए सीधी ट्रेन
महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले महाराष्ट्र, दक्षिण और निमाड़ के लोगों के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी। नासिक के प्याज और अंगूर तो निमाड़ की मक्का, कॉटन और ज्वार का ट्रांसपोर्टेशन आसान। पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सीधे मुंबई से जुड़ने से यहां की बड़ी कंपनियों को बाय रोड ट्रांसपोर्टेशन नहीं करना पड़ेगा।
बजट में एक हजार करोड़ राशि ही रखी थी
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज इंदौर में, लौटकर करेंगे कैबिनेट बैठक; जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
पूर्व सांसद और सांसद ने लगातार रखी थी मांग
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari