इंदौर महापौर बोले नो हेलमेट नो पेट्रोल तो फिर नो शराब क्यों नहीं, शासन इसे भी लागू कराए

Sanjay Gupta | Aug 02, 2025, 15:50 IST
Share
indore-mayor-no-alcohol
indore-mayor-no-alcohol

इंदौर में नो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश एक अगस्त से लागू हुआ। इस पर बहस और चर्चा जारी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नया बयान देकर इसे और बल दिया है।

इंदौर में नो हेलमेट नो पेट्रोल के प्रतिबंधात्मक आदेश एक अगस्त से लागू होने के बाद इस मुद्दे पर लगातार बहस, चर्चा का दौर जारी है। इसमें अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नया बयान देकर इसे और जोर दिया है।

महापौर बोले नो हेलमेट नो लिकर भी हो

महापौर ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि सभी नियम एक जैसे हो, जैसे नो हेलमेट नो पेट्रोल तो नो इंट्री भी और नो हेलमेट और ने Liquor (शराब) भी होना चाहिए। शासकीय दुकानों पर यदि कोई आता है तो शासन उन जगहों पर भी यह नियम लागू कराए। मेरी स्पष्ट अपील है कि खुद की सुरक्षा के लिए और परिवार के लिए आप हेलमेट लगाएं। शासन व प्रशासन भी कोशिश कर रहा है कि लोग हेलमेट लगाएं। हम भी अपने स्तर पर जो भी संसाधन, माध्यम हो सकते हैं उनके जरिए प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...MP News: इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल को लेकर बड़ा विवाद, पंप जलाने की कोशिश, चाकू अड़ाया

इधर हेलमेट बिना पेट्रोल देने पर पंप सील

उधर दूसरे दिन भी बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर प्रशासन की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई जारी है। सांवेर में पंप को सील किया गया। इसमें दो दिन के फुटेज देखने पर पाया गया कि इनके द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद भी बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है। इसके बाद इसे सील किया गया।

ये भी पढ़ें...इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश

तीन पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 इंदौर में एक अगस्त से "नो हेलमेट नो पेट्रोल" अभियान लागू किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन ने यह नियम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू किया है।

👉 महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अभियान को सख्त करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि हेलमेट के साथ-साथ शराब और अन्य सुरक्षा नियम भी लागू किए जाने चाहिए, जैसे "नो हेलमेट नो लिकर"।

👉 कलेक्टर आशीष सिंह ने अभियान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क हादसों में जान की रक्षा होती है। इसके अलावा, सोमवार से सरकारी कर्मचारी भी बिना हेलमेट के दफ्तर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इसके पहले पंप जलाने की कोशिश हुई

वहीं एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक अगस्त को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने पर बाइक से आए दो लोगों ने पंप स्टाफ से विवाद किया। उसे पीटा और गले पर चाकू तक अड़ा दिया। इसके बाद माचिस की तीली जलाकर भी पेट्रोल टैंक की ओर फेंक कर पंप जलाने की कोशिश की। इस पर पंप स्टाफ की शिकायत पर थाने में अज्ञात बाइक चालक सवार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम

वहीं दूसरे दिन हेलमेट पहन कर पेट्रोल लेने का माहौल बनते दिखा है। पंपों पर लोग हेलमेट पहनकर आ रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया है और साफ कहा कि यह हेलमेट ट्रैफिक से नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। यह पहनने से दुर्घटना के दौरान जान की रक्षा होती है। इसलिए इसे आदत में लाएं। सोमवार से सरकारी अधिकारी, कर्मचारी बिना हेलमेट के दफ्तर में प्रवेश नहीं करेंगे, इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • MP
  • इंदौर
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • Liquor
  • नो हेलमेट नो पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा