इंदौर मेट्रो पकड़ेगी रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से अब घनी आबादी वाले रेडिसन तक चलेगी
Sanjay Gupta | Updated:
indore metro route raddision expansion
इंदौर में मेट्रो अब रफ्तार पकड़ने वाली है। लंबे समय से सुपर कॉरिडोर में अटकी मेट्रो अब घनी आबादी की ओर बढ़ते हुए होटल रेडिसन तक चलेगी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री और सीएम इसका उद्घाटन करेंगे।
इंदौर मेट्रो को होटल रेडिसन तक चलाने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। दो बार इसका उद्घाटन टल गया। लेकिन अब हरी झंड़ी मिलने जा रही है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं।
मेट्रो का सफर 30 मई 2025 से सुपर कॉरिडोर पर केवल सात किमी के हिस्से में चल रही थी। इसका व्यावसायिक संचालन हो रहा था। वहीं गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक 17 किमी का हिस्सा तैयार था, लेकिन व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं हुआ था। अब कुल 17 किमी हिस्से में मेट्रो चलेगी।
मेट्रो अब गांधीनगर से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन (रेडिसन चौराहे पर) तक चलेगी। इसमें कुल 16 स्टेशन होंगे। यहां पर टिकट काउंटर स्टाफ और तकनीकी कर्मचारी भी नियुक्त हो चुके हैं। मेट्रो प्रबंधन लगातार इस रूट पर ट्रायल कर रहा था।
मेट्रो पर एक से दूसरे स्टेशन के बीच जाने का किराया 20 रुपए है। वहीं तीन से पांच स्टेशन तक जाने का किराया 30 रुपए, छह से आठ स्टेशन तक की दूरी के लिए किराया 40 रुपए, 9 से 11 स्टेशन तक के लिए टिकट दर 50 रुपए, 12 से 14 स्टेशन तक की दूरी का किराया 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन की दूरी तय करने पर 80 रुपए लगेंगे। यानी यदि गांधीनगर से रेडिसन तक सभी 16 स्टेशन की दूरी तय करना है तो एक टिकट दर 80 रुपए की पड़ेगी।
वहीं मेट्रो मैनेजमेंट का दावा है कि अब घनी आबादी के बीच मेट्रो आने पर हर दिन दस हजार यात्री सफर करेंगे। वहीं हर 15 मिनट में एक मेट्रो मिलेगी। क्यूआर कोड वाले टिकट मिलेंगे। सभी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा रहेगी और सुरक्षा स्लाइडिंग डोर भी होंगे।
मेट्रो की कुल लागत 19 हजार 472 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसकी इंदौर में कुल लंबाई 31.32 किमी है। इसमें एलिवेटेड हिस्सा 19 किमी और शेष 12.20 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। खजराना से मेट्रो को अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके लिए मिट्टी परीक्षण किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...
मेट्रो का बदला शेड्यूल: रात 8.30 बजे तक मिलेगी सेवा, जानें मिनट टू मिनट टाइमिंग
भोपाल मेट्रो अब रविवार को हर 15 मिनट में, रात 8.30 तक होगा सफर
भोपाल मेट्रो के लिए जमीन ली, नहीं मिला मुआवजा, अब कलेक्टर होंगे HC में पेश
आज से पूरी रफ्तार में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
अब यहां से यहां तक दौड़ेंगी
कुल 16 स्टेशन से गुजरेगी
सभी 16 स्टेशन के लिए 80 रुपए लगेंगे
हर 15 मिनट में मेट्रो का दावा
कितनी लागत है मेट्रो की
ये भी पढ़ें...
मेट्रो का बदला शेड्यूल: रात 8.30 बजे तक मिलेगी सेवा, जानें मिनट टू मिनट टाइमिंग
भोपाल मेट्रो अब रविवार को हर 15 मिनट में, रात 8.30 तक होगा सफर
भोपाल मेट्रो के लिए जमीन ली, नहीं मिला मुआवजा, अब कलेक्टर होंगे HC में पेश
आज से पूरी रफ्तार में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
By Jageshwar Prasad
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP में 25 नवंबर से बदलेंगे शराब बिक्री के नियम, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी; दिखानी होगी लैब रिपोर्ट
By Amresh Kushwaha
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
By Ratan Kumar Mishra
हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख
By Jageshwar Prasad
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
By Jyoti Mahender Bhardwaj