इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज डीन विवाद पर बेंच बोली- क्या शासन HC से ऊपर है?

Sanjay Gupta | Dec 17, 2024, 12:19 IST
Share
MGM
MGM

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ. संजय दीक्षित के 30 नवंबर को रिटायरमेंट के बाद से ही जमकर विवाद चल रहा है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ. संजय दीक्षित के 30 नवंबर को रिटायरमेंट के बाद से ही जमकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में हाईकोर्ट इंदौर ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. वीडी पांडे को डीन का प्रभार देने के आदेश दिए, लेकिन डीन के लिए दौड़ अभी भी जारी है। इस मामले में अब नया ड्रामा शुरू हो गया है।

अब यह हुआ नया ड्रामा

हाईकोर्ट के आदेश से डॉ. पांडे को डीन का प्रभार दिया गया था। डीन ने प्रभार ले लिया और इसके तुरंत बाद ही वह छुट्टी लेकर विदेश यात्रा पर निकल गए और प्रभार एमवायएच अधीक्षक डॉ. नीलेश दलाल को सौंपा दिया। इस पर पूर्व प्रभारी डॉ. अशोक यादव डीन आफिस पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही कोर्ट में याचिका लगाई और कहा कि हमें बात रखने का अवसर नहीं मिला, वह दिया जाए।

इस पर हाईकोर्ट हुआ नाराज

हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, इस मामले पर हाईकोर्ट बेंच ने कहा कि आपके पक्षकार लगातार बयान दे रहे हैं कि शासन का आदेश नहीं आया है और डॉ. पांडे को प्रभार नहीं दिया जा सकता है। क्या शासन हाईकोर्ट से ऊपर है, पक्षकार (डॉ. अशोक यादव) का यह रवैया ठीक नहीं है और कोर्ट इसे संज्ञान में रखेगी।

HC की सख्ती के बाद दलाल ने लिया प्रभार

हाईकोर्ट की इस सख्ती के बाद यादव पीछे हटे और फिर सोमवार दोपहर में डॉ. दलाल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने ताला खुलवा कर प्रभार लिया। हालांकि वह डीन की कुर्सी पर नहीं बैठे और उन्होंने कहा कि यह कुर्सी डॉ. पांडे की है, वह तो केवल उनके अवकाश के समय तक प्रभार में हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग