इंदौर के MGM रैगिंग कांड में जूनियर्स का इनकार, लेकिन फोटो उगल रही राज

Sanjay Gupta | Dec 18, 2024, 22:12 IST
Share
indore-mgm-medical-college-ragging-incident-investigation
indore-mgm-medical-college-ragging-incident-investigation

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपों के बाद प्रशासन ने शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने कॉलेज और हॉस्टल में जांच की। हालांकि, जूनियर छात्रों ने रैगिंग से इनकार कर दिया।

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज (MGM Medical College) में रैगिंग कांड की बात सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल इसकी जांच बैठा दी। एसडीएम निधि वर्मा और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और इसकी जांच की। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें जूनियर्स ने रैगिंग होने से इनकार कर दिया है।

54 छात्रों से निकाली जानकारी

जानकारी के अनुसार, एसडीएम और तहसीलदार मेडिकल कॉलेज और होस्टल दोनों जगह गए। जूनियर बैच के 54 छात्रों में उपलब्ध सभी 50 छात्रों से पूछताछ की गई लेकिन सभी ने रैगिंग (ragging) होने से इनकार कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर रैगिंग के संबंध में आई एक फोटो, होस्टल के रूम नंबर एक और दो के बीच की है, यह स्पॉट और फोटो में दिख रहे बच्चे दोनों ही चिन्हित हो गए हैं। लेकिन फोटो में दिखने वाले बच्चों ने ही घटना से इंकार कर दिया।

रैगिंग हो रही है, ऐसे फोन भी आए

उधर, हॉस्टल वार्डन के पास कुछ दिन पहले पालकों के नाम से फोन आए थे कि होस्टल में रैगिंग हो रही है, और मेरा बच्चा परेशान है। वहीं जब जांच हो रही थी, तब भी एक फोन आया और पालक ने हॉस्टल वार्डन से कहा कि रैगिंग की जा रही है। हालांकि बाद में जांच अधिकारियों ने कॉल किया तो फोन नहीं उठाया गया।

ना सीसीटीवी, ना चौकीदार

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वहां किसी तरह कि निगरानी व्यवस्था नहीं है। कोई सीसीटीवी नहीं है और ना ही कोई चौकीदार है। साथ ही रजिस्टर में भी कोई इंट्री नहीं होती है कि कब कौन आया और कौन गया। होस्टल में कई सारी खामियां मिली है। जिसे लेकर कॉलेज प्रबंधन से नाराजगी जताई गई है।

पाकिस्तान गए लोगों की जमीन पर किसका हक?, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

इसके पहले यह आया था मामला

जूनियर छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए और साफ कहा है कि यदि कहीं पर रावण की लंका है तो वह मेडिकल कॉलेज का ब्वॉयज हॉस्टल है। बताया गया कि साल 2024 बैच के जूनियर छात्रों ने यह संदेश डाले हैं।

इंदौर प्रशासन ने 30 करोड़ के अवैध प्लॉट बेचने वालों पर कराई FIR

यह सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

एक मैसेज डाला गया है कि यह बात केवल सुबह 9 से 4 बजे तक कॉलेज की नहीं है, शाम चार से रात 10 बजे तक हमें फील्ड पर खड़ा रखा जाता है। फिर रात 10 बजे खाने की छूट मिलती है और फिर साढ़े दस बजे हमे रूफटॉप पर जाना होता है। जहां सीनियर नशा उतरने तक सुबह पांच-छह बजे तक हमें सिर पर जहां इच्छा होती है मारते हैं। मुझे मेरे मम्मी-पापा ने भी इतना हाथ नहीं लगाया। फिर दो-तीन घंटे सोकर हम कॉलेज जाते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • रैगिंग
  • MGM Medical College
  • Ragging
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज रैगिंग केस
  • इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज
  • रैगिंग के आरोप
  • रैगिंग से इनकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा