इंदौर में 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की ने 14वें फ्लोर से कूदी, मौत

Pratibha ranaa | Jun 18, 2024, 13:04 IST
Share
indore minor girl
indore minor girl

इंदौर के निपानिया में रहवासी बिल्डिंग के 14वें फ्लोर से नाबालिग छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम अंजली है। वह एडवांस स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा थी...

इंदौर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने 14वें माले से कूदकर जान दे दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वह सातवीं क्लास में पढ़ती थी। उसके पिता सीसीआई (कंटेरन कॉर्पोरेशन कंपनी) में मैनेजर हैं।

यहां हुई घटना

घटना निपानिया में अपोलो डीबी सिटी में हुई। लसूडिया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक छात्रा का नाम अंजली पुत्री अमोल अमायियार है। वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

बताया जाता है कि पिता उसे गेट तक छोड़ने भी गए थे। इसके बाद पिता वापस आ गए। इस दौरान वह स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट चली गई। यहां से लिफ्ट से ऊपर गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़िए...बुदनी विधानसभा सीट पर कौन संभालेगा शिवराज सिंह चौहान की विरासत ? लिस्ट में 6 दावेदार

सीसीटीवी में जाते हुए दिखी

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में वह टाउनशिप के गेट से वापस पिता के जाने के बाद रिटर्न आती हुई दिख रही है। इसके बाद वह दूसरी बिल्डिंग की लिफ्ट से उपर की तरफ जाती हुई दिखी। बाद में उसने बिल्डिंग की छत से कूदकर जान दे दी।

अफसरों के मुताबिक प्राथमिक मामला सुसाइड का ही है। छात्रा एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ाई करती थी। वहीं उसके परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता CCI कंटेनर कारर्पोरेशन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस अफसरों के मुताबिक अंजली और उसका परिवार मूल रूप से पुणे का रहने वाला है। पिता अमोल की पहले विशाखापट्टनम में पोस्टिंग थी। मार्च 2024 में ही वह इंदौर आए हैं।

thesootr links

Tags:
  • इंदौर क्राइम
  • indore minor girl Committed suicide
  • इंदौर नाबालिग छात्रा ने की खुदखुशी
  • अंजलि ने की खुदखुशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा