यह खबर समाज के लिए अलर्ट - इंदौर में लिव-इन में रह रहे नाबालिग, आठ बच्चियां हुईं प्रेग्नेंट

Sanjay Gupta | Dec 23, 2025, 16:35 IST
Share
indore-minors-live-in-relationship-alert
indore-minors-live-in-relationship-alert

इंदौर में नाबालिग बच्चों के लिव-इन रिलेशनशिप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इन बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। इनमें से आठ बच्चियां प्रेग्नेंट हो चुकी हैं।

INDORE. द सूत्र की खबर यह समाज में तेजी से बदलते और बिखरते ढांचे को बताती है। यह एक अलर्ट है पूरे समाज के लिए। लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) को भारत में कानूनी मान्यता है। वहीं, यह व्यस्कों के लिए है, यानी जिनकी शादी की उम्र हो चुकी है। इसके बावजूद, इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्चे-बच्चियां लिव-इन में रह रहे हैं।

इनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है

महिला एवं बाल विकास विभाग को इंदौर उड़नदस्ता से शिकायतें मिलीं थी। शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई। ऐसे में एक-दो नहीं, बल्कि अब तक 8 मामले सामने आए हैं। ये मामले एक महीने में हुए हैं। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। इनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है। ये सभी नाबालिग एक साथ लिव-इन में रह रहे हैं।

लिव-इन में पति-पत्नी की तरह, प्रेग्नेंट हुईं

लिव-इन भी सामान्य नहीं बल्कि पूरी तरह व्यस्कों जैसे पति-पत्नी की तरह। इसके चलते दोनों के बीच में शारीरिक संबंध बने और नतीजतन बच्चियां प्रेग्नेंट हो गईं है। इसमें एक बच्ची की जानकारी उड़नदस्ता विभाग को अस्पताल से मिली थी। इसमें बच्ची डिलिवरी के लिए भर्ती हुई थी।

9002e758-518
9002e758-518

कौन हैं ये नाबालिग?

इंदौर बाल विवाह रोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक बताते हैं कि इन बच्चों ने बताया कि ये आपस में प्यार करते हैं। साथ ही, परिवार के विरोध के चलते भागकर इंदौर में आ गए और साथ में रहने लगे। ये झाबुआ, अलीराजीपुर, बाड़वानी, राजगढ़ और धार के पीथमपुर के हैं। इन सभी को बाल कल्याण समिति के सामने भी काउंसलिंग के लिए पेश किया गया था। सभी ने बताया कि ये आपस में रजामंदी से रह रहे हैं। यहां किराए के कमरों में रह रहे थे।

मजदूरी और भीख मांग कर पेट पाल रहे हैं

काउंसलिंग के दौरान यह भी सामने आया कि ये शादी करना चाहते थे लेकिन नाबालिक के कारण यह संभव नहीं था। इसलिए ऐसे ही रहने लगे। जीवन यापन के लिए मजदूरी करने लगे, कोई आटो गैरेज में काम कर रहा है। एक जोड़ा तो तीन इमली पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर रहने लगा। साथ ही, जीवनयापन के लिए भीख मांगना भी शुरू कर दिया। इन बच्चियों को जीवन ज्योति में आश्रम में रखा गया है।

विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम

e8f2ace2-9d0
e8f2ace2-9d0


इन केस की जानकारी आने के बाद महिला व बाल विकास विभाग भी खासा चिंतित है। आयुक्त निधि निवेदिता ने विभाग को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर चलाने के आदेश दिए हैं।

स्कूलों में यह कैंप शुरू कर दिए गए हैं। इसमें बताया जा रहा है कि पहले बच्चों को पढ़ना चाहिए, फिर सही उम्र में विवाह के लिए विचार करना चाहिए। कम उम्र में किया गया विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रभाव डालता है।

शारीरिक, आर्थिक और मानसिक विकास के बाद ही विवाह किया जाना चाहिए। कार्यशाला में बाल विवाह विरोधी उड़न दस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने कहा कि विवाह में शामिल होना, आयोजन कराना, इसमें वर-वधू को लिफाफा देना तक अपराध है।

जिले के विभिन्न हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूलों में बालक-बालिकाओं को कार्यशाला के माध्यम से अधिनियम की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे की उपस्थिति में शपथ भी दिलाई जा रही है।

इंदौर में अभी तक 12 स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें 2500 से अधिक बालक-बालिकाओं को जानकारी देने के साथ ही बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर में रसूख के आगे विकास बेबस : 10 करोड़ की सड़क का काम अधर में, कमिश्नर ने लगाई फटकार

इंदौर न्यूज | इंदौर की डाकतार कर्मचारी गृह निर्माण सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर EOW का केस

MP News: इंदौर EOW ने 3.12 करोड़ की धोखाधडी में बिल्डर्स एएम, अलमोईन देवकान और जेएसआर पर की FIR

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर बाल विवाह
  • Live-in relationship
  • बाल विवाह
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच