इंदौर में अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब का सीएम मोहन ने किया लोकार्पण, बोले- अब शुद्धता ही पहचान होगी
Sandeep Kumar | Oct 27, 2025, 20:45 IST
indore-modern-testing-lab
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को टेस्टिंग लैब का लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक फूड और ड्रग टेस्टिंग लैब है। 8.30 करोड़ रुपए लागत वाली यह लैब तलावली चांदा में बनाया गया है। लैब मालवांचल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।
राहुल दवे @ INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब का लोकार्पण किया। अत्याधुनिक फूड और ड्रग टेस्टिंग लैब की लागत 8.30 करोड़ रुपए है। तलावली चांदा स्थित इस लैब के शुरू होने से अब प्रदेश के मालवांचल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच हो सकेगी। अब जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजने की जरूरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रदेश में शुद्धता ही पहचान होगी और जो मिलावट करेगा, वो जेल जाएगा।
सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मालवा के लोग हिसाब चुकता करना जानते हैं। उन्होंने फतेहाबाद की मशहूर कहावत गधे गुलाब जामुन खाते हैं, का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी मिठाई भी बदला लेने के काम आती है। जब शाहजहां और औरंगजेब के बीच फतेहाबाद में युद्ध हुआ था, तब वहां के लोगों ने गुलाब जामुन बनाकर दिल्ली भेजे गए थे। कहावत चली देखो, गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं। अब वो गधे जहां जाना था, चले गए। हम आराम से गुलाब जामुन खाते हैं।
![074756de-e95]()
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
सीएम यादव ने कहा कि यह लैब राज्य में खाद्य और औषधि सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रदेश में अब किसी भी स्तर पर मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये लैब जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री और प्रमाणिक औषधि उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।
ये भी पढ़ें...28 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की शुरुआत, घर-घर जाएगी टीम, वोटर लिस्ट की होगी सटीकता की जांच
सीएम ने बताया कि अब तक भोपाल की लैब में करीब 600 सैंपल प्रतिमाह जांचे जाते थे। वहीं, इंदौर की नई लैब में 3,000 से अधिक सैंपल जांचने की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच महीनों में जबलपुर और ग्वालियर में भी ऐसी लैब्स शुरू होंगी, जिससे प्रदेश का फूड और ड्रग नेटवर्क और मजबूत बनेगा।
![bd24744e-8ba]()
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (28 अक्टूबर) : आधे एमपी में 3 दिन बारिश, देश के अधिकांश राज्यों में बेमौसम बरसात और ठंडी हवा चलने से बढ़ेगी ठंड
सीएम यादव ने अमृत 2.0 योजना के तहत विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना भी शुरू की। इन योजनाओं के तहत 55 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य होंगे। इनमें सुदामा नगर सेक्टर ऊ और ए में 34 किमी सीवर लाइन है। इसकी लागत 30 करोड़ रुपए है। छावनी चौराहा से चंद्रभागा ब्रिज तक 3 किमी जलमल लाइन है। इसकी लागत 6 करोड़ रुपए है। रामबाग चौराहा से अहिल्या आश्रम तक रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट है। इसकी लागत 19 करोड़ रुपए है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य इन्फ्रास्ट्रक्चर से अधिक है। यह इंदौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के साथ शुद्धता में भी नंबर वन बनेगा।
ये भी पढ़ें...साइक्लोन मोंथा के कारण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वहीं, मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर क्षेत्र अब स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास कार्यों के मामले में प्रदेश का आदर्श मॉडल बन रहा है।
सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मालवा के लोग हिसाब चुकता करना जानते हैं। उन्होंने फतेहाबाद की मशहूर कहावत गधे गुलाब जामुन खाते हैं, का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी मिठाई भी बदला लेने के काम आती है। जब शाहजहां और औरंगजेब के बीच फतेहाबाद में युद्ध हुआ था, तब वहां के लोगों ने गुलाब जामुन बनाकर दिल्ली भेजे गए थे। कहावत चली देखो, गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं। अब वो गधे जहां जाना था, चले गए। हम आराम से गुलाब जामुन खाते हैं।
074756de-e95
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
मील का पत्थर साबित होगी यह लैब
ये भी पढ़ें...28 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की शुरुआत, घर-घर जाएगी टीम, वोटर लिस्ट की होगी सटीकता की जांच
जबलपुर, ग्वालियर में भी शुरू होगी लैब
bd24744e-8ba
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (28 अक्टूबर) : आधे एमपी में 3 दिन बारिश, देश के अधिकांश राज्यों में बेमौसम बरसात और ठंडी हवा चलने से बढ़ेगी ठंड
55 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भी शुभारंभ
अब शुद्धता में भी नंबर 1 बनेगा इंदौर
ये भी पढ़ें...साइक्लोन मोंथा के कारण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
यह रहे मौजूद
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava