28 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की शुरुआत, घर-घर जाएगी टीम, वोटर लिस्ट की होगी सटीकता की जांच
Arun Tiwari | Oct 27, 2025, 19:38 IST
chhattisgarh-special-intensive-revision-survey-voter-list-update-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में अब बिहार की तर्ज पर विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे शुरू किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की और बताया कि सोमवार रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में अब बिहार की तर्ज पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे शुरू किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की और बताया कि सोमवार रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएगी। यानी अब मतदाता सूची में बदलाव या नया नाम जुड़ना केवल इस विशेष प्रक्रिया के तहत ही संभव होगा। छत्तीसगढ़ में SIRसर्वे मंगलवार 28 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान वोटर लिस्ट के हर विवरण की जांच की जाएगी। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, वहीं गलत प्रविष्टियों को सुधारने का काम होगा।
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव आयोग का ऐलान : बिहार में सफलता के बाद अब एमपी सहित देश के 12 राज्यों में होगा SIR
बीएलओ (BLO) यानी बूथ लेवल अधिकारी हर घर तीन बार पहुंचकर मतदाताओं से जानकारी लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेज भी मांगे जाएंगे ताकि रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी का मिलान किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, SIR सर्वे को लेकर छत्तीसगढ़ में टेबल टॉप एक्सरसाइज (पुरानी और नई वोटर लिस्ट का मिलान) पहले ही पूरी हो चुकी है। अब आयोग के आदेश मिलते ही यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ लागू होगा। जिलों में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है और मैदानी अमला तैनात कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... अब राजस्थान में भी लागू होगा SIR, प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी यहां समझिए
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 2 करोड़ 80 लाख मतदाता हैं। वहीं 1 जनवरी 2025 की मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में 2 करोड़ 11 लाख 5 हजार 391 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1 करोड़ 4 लाख 27 हजार 842 पुरुष 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 821 महिला और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य का लिंगानुपात 1024 दर्ज किया गया है, जो देश के औसत से बेहतर है। आयोग का मानना है कि SIR सर्वे से मतदाता सूची की सटीकता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता में बड़ा सुधार होगा। इससे डुप्लीकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकेंगे और आने वाले चुनावों के लिए सही और अद्यतन वोटर लिस्ट तैयार होगी।
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस: देशभर में होगा लागू SIR!
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में SIR को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी, हर वोटर पर नजर रखेंगे पार्टी के BLA, ये है पूरा प्लान
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव आयोग का ऐलान : बिहार में सफलता के बाद अब एमपी सहित देश के 12 राज्यों में होगा SIR
घर-घर जाएंगे बीएलओ:
ये खबर भी पढ़ें... अब राजस्थान में भी लागू होगा SIR, प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी यहां समझिए
छत्तीसगढ़ में इतने वोटर:
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस: देशभर में होगा लागू SIR!
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में SIR को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी, हर वोटर पर नजर रखेंगे पार्टी के BLA, ये है पूरा प्लान
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava