इंदौर नगर निगम को भूमाफिया ने दी चुनौती, अवैध कॉलोनी के लगे बोर्ड पोत दिए

Sanjay Gupta | Feb 14, 2026, 18:06 IST
Share
Kshitij Singhal
Kshitij Singhal

इंदौर में भूमाफिया ने नगर निगम के अवैध कॉलोनी चेतावनी बोर्डों को पोत दिया। निगम ने अवैध कॉलोनियों पर सख्त कदम उठाने के लिए बोर्ड लगाए थे। भूमाफिया ने अब इन बोर्डों पर पेंट कर दिया है।

News in Short

  • इंदौर में भूमाफिया ने निगम के अवैध कॉलोनी चेतावनी बोर्डों को पोत दिया।
  • निगम ने गौरी नगर, कबीटखेड़ी समेत कई इलाकों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बोर्ड लगाए थे।
  • भूमाफिया सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ट पर अवैध कॉलोनियां काटते हैं।
  • निगम ने अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए।
  • सीएम मोहन यादव ने अवैध कॉलोनियों के विस्तार को रोकने के निर्देश दिए हैं।

News in Detail

इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वाले और सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के हौंसले बुलंद है। इस बार इन्होंने सीधे नगर निगम को चुनौती दी है। निगम ने दो दिन पहले ही अवैध कॉलोनियों पर चेतावनी वाले बोर्ड लगाए थे। लेकिन अब भूमाफिया ने इन बोर्ड को पोतना शुरू कर दिया है।

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी बाक्सर ने ऐसे किया फोन- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी

नगर निगम ने दर्जन भर कॉलोनी में लगाए बोर्ड

दरअसल इंदौर में अवैध कॉलोनियों का जाल फैला हुआ है। भूमाफिया सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ट व अन्य उपयोग की खाली पड़ी जमीन देखकर वहां प्लॉट काट देते हैं। सीधे प्लॉट काटकर कच्ची जमीन नोटरी कराकर बेच दी जाती है। इस तरह भूमाफिया इन सरकारी जमीन से करोड़ों रुपए कमाते हैं। सीएम मोहन यादव अवैध कॉलोनियों के विस्तार रोकने पर सख्त है। निगम ने इसे रोकने के लिए करीब दर्जन भर कॉलोनियां चिन्हित कर अवैध कॉलोनी के बोर्ड लगाए थे।

Indore Municipal Corporation
Indore Municipal Corporation

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर

इन बोर्ड में थी चेतावनी, जिसे पोत दिया

निगम ने इन बोर्ड पर चेतावनी लिखवाई थी। इसमें था कि इस भूमि पर निगम निगम ने निर्माण के लिए अनुमति जारी नहीं की। किसी भी तरह का निर्माण, विकास और अवैध भूखंड की खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित है। निगम एक्ट 1956 की धारा 292 (ग) में दंडनीय अपराध है। इसलिए भूखंड की खरीदी-बिक्री नहीं करें। इसे अब भूमाफिया ने पोत दिया है। इसकी शुरूआत वार्ड 20 के गौरीनगर में हुई है, जहां निगम ने इस तरह का बोर्ड लगाया था। यहां पर नाले के किनारे की जमीन पर प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं।

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच

इस एरिया में लगाए हैं बोर्ड

यह बोर्ड गौरी नगर, कबीटखेड़ी, सिरपुर बिलावाली, रेवती रेंज व अन्य एरिया की सरकारी जमीन, ग्रीन बेल्ड जमीन, नाले के किनारे की जमीन पर लगाए गए हैं। यहां नियमानुसार कॉलोनी नहीं काटी जा सकती है। निगमायुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल का कहना है कि सीएम का साफ निर्देश है कि अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं हो। इसी तहत यह कार्रवाई की गई है। बोर्ड लगाने के पीछे कारण है कि आमजन को पता रहे कि यह अवैध कॉलोनी है, यहां पर प्लाट नहीं लिए जाएं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • भूमाफिया
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज