इंदौर नगर निगम में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए जोनल अधिकारी, स्टे लाए अधिकारियों पर असमंजस जारी

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore nagar nigam office00
Photograph: (the sootr)

इंदौर नगर निगम में फील्ड अधिकारियों को लेकर चल रही उठापटक के बाद अब निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसे फिर से पटरी पर लाने की कवायद की है। हाल ही में बिल्डिंग के विस्फोट के बाद हुई खींचातनी के बाद भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग से ही कई अधिकारी इंदौर से हटा दिए गए।

MP News : इंदौर नगर निगम में फील्ड अधिकारियों को लेकर चल रही उठापटक के बाद अब निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसे फिर से पटरी पर लाने की कवायद की है। हाल ही में बिल्डिंग के विस्फोट के बाद हुई खींचातानी के बाद भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग से ही कई अधिकारी इंदौर से हटा दिए गए। हालांकि यह बाद में स्टे ले आए लेकिन निगम इन्हें पहले ही रिलीव कर चुका था। इसके बाद खाली हुई जगहों को भरने के लिए मंगलवार शाम को आदेश हुए।

निगमायुक्त ने पुरानों को वापस बुलाया

निगम में एक बार फिर पुराने और अनुभवी इंजीनियरों को जोनल अधिकारी बनाया गया है। करीब एक वर्ष से व्यापमं से आए गैर अनुभवी इंजीनियरों को जोनल अधिकारी के साथ भवन अधिकारी की भी जिम्मेदारी दी हुई थी। इसमें कई बार भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे। लगातार शिकायतें बढ़ रही थी। लेकिन निगमायुक्त ने अब लंबे मंथन के बाद नई पोस्टिंग की है।

यह खबरें भी पढ़ें...

आपातकाल के 50वें साल पर बीजेपी का इंदौर में कार्यक्रम, मुख्य वक्ता सांसद त्रिवेदी, सीएम भी रहेंगे उपस्थित

इन सभी को वापस लाया गया

नए आदेश के तहत मनोज जैन, अवधेश जैन, शांतिलाल यादव, धीरेंद्र बायस, सालक्रम शितोले, नदीम खान, वैभव देवलासे जैसे इंजीनियर फिर अब जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कई इंजीनियर अपने वर्तमान कार्य के साथ जोनल अधिकारी का काम देखेंगे।

मनोज जैन को जोनल अधिकारी जोन 1 की जिम्मेदारी, हेमंत मिश्रा को जोन टू, राज ठाकुर को जोन 3, सालकराम सितोले को जोन 4, अवधेश जैन को जोन 6, सुनील जादौन को जोन 7, प्रकाश नागर को 8, मोहित मिश्रा को 10, शांतिलाल यादव को जोन 12, तन्मय सिंह चौहान को 13, लोकेश शर्मा को 14, नदीम खान को 15, निर्माता हिण्डोलिया को 16, जुगलकिशोर बारपेटे को 18, धीरेंद्र बायस को 19, वैभव देवलासे को जोन 21 और आनंद रैदास को जोन 22 का जोनल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।



यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की सख्ती: 42 किराएदारों का एग्रीमेंट रद्द, अब देना होगा किराया

स्टे लाए अधिकारियों का क्या होगा

उधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग नगरीय प्रशासन से 13 जून को ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी, इसमें इंदौर से भी दर्जन भर अधिकारी प्रभावित हुए थे। इसमें डॉ. इजहार मुंशी की मल्टी को बम से उड़ाने के बाद रिश्वत मांगने के आऱोपों में में घिरे अधिकारी भी शामिल थे। हालांकि इसमें बाद में कई अधिकारी हाईकोर्ट से स्टे ले आए। लेकिन उन्होंने निगम को इसकी औपचारिक सूचना देने में देरी की और इस दौरान निगमायुक्त ने उन्हें रिलीव कर दिया। इसके बाद अब औपचारिका तौर पर स्टे होने की सूचना दी गई है। इसके बाद अब भोपाल से बात की जा रही है और साथ ही विधिक जानकारों से भी इसमें बात की जा रही है कि अब इन अधिकारियों का क्या किया जाए, जिससे कोर्ट की भी अवमानना नहीं हो और विधिक निराकरण इन अधिकारियों की स्थिति को लेकर हो सके।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • भ्रष्टाचार
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • स्टे
  • निगमायुक्त
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाह के बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाह के बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग