इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
Vishwanath Singh | Apr 06, 2025, 11:37 IST
The Sootr
एमवाय अस्पताल के कायाकल्प के लिए वर्ष 2014–15 में संभागायुक्त संजय दुबे ने प्रोजेक्ट कायाकल्य–2 शुरू किया था। उस दौरान दान और सीएसआर फंड के जरिए एमवाय अस्पताल का कायाकल्प किया जाना तय किया गया था।
इंदौर के एमवाय अस्पताल के कायाकल्प–2 प्रोजेक्ट में चूहे मारने का ठेका देने से लेकर लगभग 13 करोड़ रुपए से ज्यादा के काम हुए थे। उसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत पर अब ईओडल्ब्यू ने एमवायएच के आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों को नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया है। कुछ डॉक्टरों के बयान तो हो चुके हैं और कुछ के बयान होने बाकी हैं। इसमें तत्कालीन डीन डॉ. महेश राठौर, एमवाय अधीक्षक डॉ. एडी भटनागर और उप अधीक्षक डॉ. सुनील नारंग, डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. राहुल रोकड़े, डॉ. वीएस पाल आदि शामिल हैं। डॉ. शुक्ला और रोकड़े के बयान अभी होने बाकी हैं।
एमवाय अस्पताल के कायाकल्प के लिए वर्ष 2014–15 में संभागायुक्त संजय दुबे ने प्रोजेक्ट कायाकल्य–2 शुरू किया था। उस दौरान दान और सीएसआर फंड के जरिए एमवाय अस्पताल का कायाकल्प किया जाना तय किया गया था। इसके लिए शहर के अलग–अलग समाज और संगठनों के साथ कॉर्पोरेट कंपनियां और बैंक भी कायाकल्प करने के लिए आगे आए थे और खुलकर राशि दान की थी। उस राशि को इकट्ठा किए जाने को लेकर एक अलग से बैंक अकाउंट भी खोला गया था और जो भी कायाकल्य किया जाना था उसी फंड के जरिए किया गया।
यह खबर भी पढे़...नीमच बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर के बंशी की द सूत्र से सीधी बात, पुलिस हत्या के केस में फंसी
इस दौरान एमवाय अस्पताल में चूहाें की समस्या भी सामने आई थी। इस पर चूहों को मारने का ठेका लक्ष्मी पेस्ट कंट्रोल को दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह राशि एमवाय अस्पताल के अन्य फंड में से खर्च की जानी थी, लेकिन आरोपों के मुताबिक कंपनी को भुगतान इसी कायाकल्प वाले फंड से कर दिया था। साथ ही यह भी आरोप लगाए गए कि बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए ही काम अलॉट कर दिए गए। साथ ही सामान खरीदी में भी मनमानी किए जाने के आरोप लगे थे। इसके अलावा ये आरोप भी लगे हैं कि कुछ काम बिना कोटेशन के कर दिए गए तो कुछ काम में एक ही कोटेशन लिया गया।
यह खबर भी पढे़...Indore | नगर निगम में नमाज पर बवाल, सभापति की सफाई, मेयर ने किया बचाव; मुस्लिम पार्षद बोलीं- कोई बम
उस दौरान कायाकल्प के लिए जो राशि खर्च की जा रही थी। उसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन आरोपों में कहा गया था कि अग्रवाल समाज की तरफ से जो राशि दान की गई थी उससे एक निर्धारित जनक कंपनी के ही बेड और फर्नीचर बुलवाए गए। वहीं, एसबीआई बैंक की तरफ से जो दान आया था उससे ओटी की लाइट व अन्य सामान खरीदा गया। इसको लेकर आरोप लगे थे कि बिना टेंडर प्रक्रिया के मनमाने तरीके से ही खरीदी की गई।
यह खबर भी पढे़...गैंगस्टर हेमंत यादव ने अब शराब कारोबारी की कनपटी पर अड़ाई पिस्टल, मांगी पार्टनरशिप
यह खबर भी पढे़...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
यह है पूरा मामला
The Sootr
यहां पर खर्च हुए थे लाखों रुपए
यह खबर भी पढे़...Indore | नगर निगम में नमाज पर बवाल, सभापति की सफाई, मेयर ने किया बचाव; मुस्लिम पार्षद बोलीं- कोई बम
तब लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
यह खबर भी पढे़...गैंगस्टर हेमंत यादव ने अब शराब कारोबारी की कनपटी पर अड़ाई पिस्टल, मांगी पार्टनरशिप
यह खबर भी पढे़...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari