मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुनना नगर निगम अधिकारियों को पड़ा भारी, दागियों के ट्रांसफर

Sanjay Gupta | Jun 14, 2025, 13:33 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों के खिलाफ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सख्त कदम उठाया है। डॉ. इजहार मुंशी की बिल्डिंग में विस्फोट से पहले मंत्री ने निगम को चेतावनी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

MP News: इंदौर नगर निगम के दागी अधिकारियों पर आखिरकार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सख्ती का डंडा चल ही गया। डॉ. इजहार मुंशी की बिल्डिंग में विस्फोट से पहले मंत्री ने निगम को इस मामले में फोन किया था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी थी। भले ही बाद में निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसमें जांच बैठा दी, लेकिन अब देर हो चुकी है। मंत्री ने इस केस में रिश्वत मामले के आरोपी शिवराज सिंह यादव सहित कई लोगों को इंदौर से दूरस्थ जिलों में भिजवा दिया।

खबर यह भी : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, इंदौर को कलंकित कर दिया इस बेटी ने, बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं

बिल्डिंग ब्लास्ट में दागी तीनों को हटाया

नगरीय प्रशासन विभाग से 13 जून को जारी हुई ट्रांसफर सूची में इंदौर से एक साथ 10 उपयंत्रियों को ट्रांसफर किया गया है। शिवराज सिंह यादव ने डॉ. मुंशी से 15 लाख की रिश्वत मांगी थी, उन्हें रीवा भेजा गया है। असित खरे ने इस बिल्डिंग का नक्शा पास किया था, उन्हें कटनी भेजा गया है। हिमांशु ताम्रकार बिल्डिंग इंस्पेक्टर थे। वे इस केस में विवादों में आए थे। उन्हें सतना भेजा गया है।

इसके साथ अन्य ट्रांसफर में राहुल रघुवंशी को खंडवा, विनोद अग्रवाल को कटनी, अतुल सिंह को सतना, अंकुश चौरसिया को बुरहानपुर, अभिषेक सिंह को मुरैना, अतीक खान को रीवा व करतार सिंह राजपूत को पिछोर शिवपुरी भेजा गया। वहीं ग्वालियर से श्रीकांत काटे इंदौर आए हैं।

खबर यह भी : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं पर बोले जीतू पटवारी उन्हें दृष्टि दोष हो गया

उधर मिश्रा रुकवा लाए ट्रांसफर

वहीं इसके पहले जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा का भी ट्रांसफर सूची में था और उन्हें सिंगरौली भेजा गया था। लेकिन अपनी पकड़ और राजनीतिक पैठ से वह इसे रुकवा लाए और तीन दिन बाद ही उनका ट्रांसफर आर्डर निरस्त हो गया।

खबर यह भी : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज

मंत्री ने निगमायुक्त को लेकर मंच से यह कहा था

The sootr
The sootr
The sootr
The sootr
इसके पहले जब बिल्डिंग को ब्लास्ट से मंत्री नहीं रोक सके तो उन्होंने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच से निगमायुक्त शिवम वर्मा को तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि निगमायुक्त को जब भी किसी का काम बोलो वह हमेशा जी सर, यस सर बोलते हैं, भले ही वह काम हो या नहीं हो, मुझे भी उनसे यह सीखना है, लेकिन अभी तक सीख नहीं पाया।

खबर यह भी : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो

निगम में लगातार जारी है ब्यूरोक्रेसी और नेताओं में खींचतान

निगम में लंबे समय से ब्यूरोक्रेसी और नेताओं के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। कई बार महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने ही स्तर पर जांच कमेटी बनवा चुके हैं या फिर जांच के लिए मप्र शासन को लिख चुके हैं। चाहे वह गणेशगंज में मिश्रा के मकान पर कार्रवाई का मामलो हो या फिर निगम के 150 करोड़ घोटाले का या फिर स्मार्ट सिटी द्वारा कचरा प्रोजेक्ट के लिए दिए गए टेंडर का समय बढ़ाने का। बिल्डिंग ब्लास्ट में भी महापौर आपत्ति लेकर जांच का बोल चुके थे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सख्त कार्रवाई | इंदौर बिल्डिंग न्यूज | इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार | चेतावनी



Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार
  • चेतावनी
  • बिल्डिंग
  • विस्फोट
  • सख्त कार्रवाई
  • इंदौर बिल्डिंग न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर