इंदौर में नवरात्रि पर्व पर जोमेटो से मंगाया चिली पनीर, आया चिली चिकन, थाने में शिकायत
Sanjay Gupta | Mar 23, 2026, 21:01 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर में नवरात्रि पर्व पर रेस्टोरेंट और जोमेटो डिलीवरी की गलती ने एक उपभोक्ता की धार्मिक भावनाएं आहत कर दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया है।
Indore. इंदौर में गुलाबबाग के मोबाइल कारोबारी राहुल तिवारी ने रविवार शाम को नवरात्रि पूजा के बाद खाने का ऑर्डर दिया। उन्होंने जोमेटो के जरिए वेज कांबो पैक बुलाया जिसमें रोटी, चावल, बटर पनीर और चिली पनीर था। इसके लिए उन्होंने 363 रुपए का भुगतान किया। ऑर्डर की डिलीवरी 15 मिनट बाद हो गई।
![c0adee52-02e]()
राहुल तिवारी परिवार ने जब पूजा के बाद कांबो पैक को खोलकर देखा तो इसमें चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। इसके बाद नाराज परिजनों ने ऑर्डर घर के बाहर रख दिया। फिर एप पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस पर राशि रिफंड कर दी गई। लेकिन रेस्टोरेंट ‘नाइट किंग’ (महालक्ष्मी नगर) ने पार्सल वापस लेने से इनकार कर दिया। इसेक बाद राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूडिया थाने में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
![910a46a3-dc1]()
वहीं राहुल तिवारी ने कहा कि वह ब्राह्मण हैं और नवरात्रि के पावन अवसर यह लापरवाही बेहद आपत्तिजनक है। इसलिए कार्रवाई की मांग की है और वह उपभोक्ता फोरम भी जाएंगे।
राहुल तिवारी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के बाद इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाना खाने का अधिकार है और यह घटना उस अधिकार का उल्लंघन है।
यह खबरें भी पढ़ें...
महू में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के घर-क्लीनिक में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
अजगर के खून से कम होगा मोटापा, वैज्ञानिकों ने खोजा वजन घटाने वाला मॉलिक्यूल, नहीं होगा साइड इफैक्ट
एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’
एमपी कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर घमासान: एक सीट, कई दावेदार, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा
c0adee52-02e
खोला तो निकला चिली चिकन
910a46a3-dc1
उपभोक्ता फोरम भी जाएंगे
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने पर कार्रवाई की मांग
यह खबरें भी पढ़ें...
महू में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के घर-क्लीनिक में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
अजगर के खून से कम होगा मोटापा, वैज्ञानिकों ने खोजा वजन घटाने वाला मॉलिक्यूल, नहीं होगा साइड इफैक्ट
एमपी में बड़ी पहल: अब आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’
एमपी कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर घमासान: एक सीट, कई दावेदार, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari